हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • प्रायोगिक परीक्षण
    • प्रकाशन
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
मूल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह जिसके प्रभाव से या फलस्वरूप कोई काम हो
  • वाक्य में प्रयोग - इस झगड़े की वजह क्या है? / इस झगड़े का कारण क्या है?
  • समानार्थी शब्द - कारण , वजह
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - मनोभाव
  • प्रकार - आकांक्षा , घर , हेतु
मूल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी कार्य का आरंभिक भाग
  • वाक्य में प्रयोग - हमें इस मामले की जड़ का पता लगाना होगा।
  • समानार्थी शब्द - जड़ , नीवँ , नींव , नीव
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - भाग
मूल
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो किसी के अनुवाद, नकल या आधार पर न होकर अपनी उद्भावना से निकला हो
  • वाक्य में प्रयोग - यह मेरी मौलिक रचना है।
  • समानार्थी शब्द - मौलिक , स्वकृत , स्वरचित , अननुकृत
  • विलोम शब्द - अमौलिक , अनुकृत
मूल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - मकान आदि बनाने के समय उसका वह मूल भाग जो दीवारों की दृढ़ता के लिए ज़मीन खोदकर और उसमें से दीवारों की जोड़ाई आरंभ करके बनाया जाता है
  • वाक्य में प्रयोग - नींव के मज़बूत रहने पर ही बहुमंज़िली इमारत बनाई जा सकती है।
  • समानार्थी शब्द - नींव , बुनियाद , आधार , नीवँ
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - वस्तु-भाग
मूल
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो किसी की नकल, अनुकृति या प्रतिलिपि न हो
  • वाक्य में प्रयोग - फ्रांस के म्यूज़ियम में रखा मोनालिसा का चित्र असली नहीं है।
  • समानार्थी शब्द - असली , मौलिक , अननुकृत
मूल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह काल जब चंद्रमा मूल नक्षत्र में होता है
  • वाक्य में प्रयोग - मूल नक्षत्र में उत्पन्न हुए बच्चे और माँ-बाप की रक्षा के लिए कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
  • समानार्थी शब्द - मूल नक्षत्र , मूलनक्षत्र , अस्रप , आस्रप
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - नक्षत्र
मूल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - सत्ताईस नक्षत्रों में से उन्नीसवाँ नक्षत्र
  • वाक्य में प्रयोग - बच्चे के जन्म के समय चन्द्रमा का मूल नक्षत्र में होना अच्छा नहीं मानते।
  • समानार्थी शब्द - मूल नक्षत्र , मूलनक्षत्र , नैरृत , नैऋत
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - नक्षत्र
मूल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वनस्पतियों आदि का जमीन के अंदर रहने वाला वह भाग जिसके द्वारा उन्हें जल और आहार मिलता है
  • वाक्य में प्रयोग - इस पेड़ की जड़े बहुत मजबूत है।
  • समानार्थी शब्द - जड़
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - वनस्पति अंग
  • प्रकार - जटा , खस , गाँठदार मूल , ईख मूल , कंद , कमल ककड़ी , जेठी मधु
मूल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - * मूलभूत सिद्धान्त, प्रथा आदि
  • वाक्य में प्रयोग - विज्ञान ने अंधविश्वास की जड़ को काटना शुरू किया है।
  • समानार्थी शब्द - जड़ , मूलभूत सिद्धांत
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - सिद्धांत
मूल
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो वहीं उत्पन्न या पैदा हुआ हो जहाँ पाया जाता हो
  • वाक्य में प्रयोग - शुतुरमुर्ग आस्ट्रेलिया का स्थानिक पक्षी है।
  • समानार्थी शब्द - स्थानिक , देशज
मूल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह असल धन जो किसी के पास हो या लाभ आदि के लिए व्यापार में लगाया जाए
  • वाक्य में प्रयोग - हजार रुपये मूलधन से हम लाखों कमा सकते हैं। / इस व्यापार में लगा उसका सारा धन डूब गया।
  • समानार्थी शब्द - मूलधन , पूँजी , असल , धन
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - धन-दौलत
  • प्रकार - कार्यशील पूँजी , मियादी जमा , निर्धारित पूँजी
मूल
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो आवश्यक हो
  • वाक्य में प्रयोग - हमारा शरीर पाँच मुख्य तत्वों से बना है।
  • समानार्थी शब्द - मुख्य , प्रधान , प्रमुख
  • विलोम शब्द - अप्रधान
मूल
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु के मूल या तत्व से संबंध रखने वाला
  • वाक्य में प्रयोग - सत्य, अहिंसा और प्रेम ये संस्कृति की आधारभूत संरचनाएँ हैं।
  • समानार्थी शब्द - आधारभूत , बुनियादी , मूलभूत , मूलगत , मौलिक
मूल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी कार्य, घटना, व्यापार आदि का पहले वाला अंश या भाग
  • वाक्य में प्रयोग - आरंभ ठीक हो तो अंत भी ठीक ही होता है।
  • समानार्थी शब्द - शुरुआत
  • विलोम शब्द - अंत
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - भाग
  • प्रकार - कार्य आरंभ
मूल
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - आरंभ का या पहले का या किसी समय या घटना आदि के आरम्भ के समय का
  • वाक्य में प्रयोग - मीना की बेटी अभी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रही है।
  • समानार्थी शब्द - प्राथमिक , आरंभिक , शुरुआती , प्रारंभिक , आरंभी
  • विलोम शब्द - आखिरी , अंतिम
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay