-
परिभाषा - वह जिसके प्रभाव से कोई काम हो
- वाक्य में प्रयोग -
इस झगड़े की वजह क्या है? / इस झगड़े का कारण क्या है?
- समानार्थी शब्द -
कारण ,
वजह
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी कार्य का आरंभिक भाग
- वाक्य में प्रयोग -
हमें इस मामले की जड़ का पता लगाना होगा।
- समानार्थी शब्द -
जड़ ,
नीवँ
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जो किसी के अनुवाद, नकल या आधार पर न होकर अपनी उद्भावना से निकला हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह मेरी मौलिक रचना है।
- समानार्थी शब्द -
मौलिक ,
स्वकृत ,
स्वरचित
-
परिभाषा - मकान आदि बनाने के समय उसका वह मूल भाग जो दीवारों की दृढ़ता के लिए ज़मीन खोदकर और उसमें से दीवारों की जोड़ाई आरंभ करके बनाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
नींव के मज़बूत रहने पर ही बहुमंज़िली इमारत बनाई जा सकती है।
- समानार्थी शब्द -
नींव ,
बुनियाद ,
आधार
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जो किसी की नकल, अनुकृति या प्रतिलिपि न हो
- वाक्य में प्रयोग -
फ्रांस के म्यूज़ियम में रखा मोनालिसा का चित्र असली नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
असली ,
मौलिक
-
परिभाषा - वह काल जब चंद्रमा मूल नक्षत्र में होता है
- वाक्य में प्रयोग -
मूल नक्षत्र में उत्पन्न हुए बच्चे और माँ-बाप की रक्षा के लिए कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
मूल नक्षत्र ,
मूलनक्षत्र
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - सत्ताईस नक्षत्रों में से उन्नीसवाँ नक्षत्र
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चे के जन्म के समय चन्द्रमा का मूल नक्षत्र में होना अच्छा नहीं मानते।
- समानार्थी शब्द -
मूल नक्षत्र ,
मूलनक्षत्र
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - पेड़ का जमीन के अंदर रहने वाला भाग
- वाक्य में प्रयोग -
इस पेड़ की जड़े बहुत मजबूत है।
- समानार्थी शब्द -
जड़
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - * मूलभूत सिद्धान्त, प्रथा आदि
- वाक्य में प्रयोग -
विज्ञान ने अंधविश्वास की जड़ को काटना शुरू किया है।
- समानार्थी शब्द -
जड़ ,
आधार-स्तम्भ
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जो वहीं उत्पन्न या पैदा हुआ हो जहाँ पाया जाता हो
- वाक्य में प्रयोग -
शुतुरमुर्ग आस्ट्रेलिया का स्थानिक पक्षी है।
- समानार्थी शब्द -
स्थानिक ,
देशज
-
परिभाषा - वह असल धन जो किसी के पास हो या लाभ आदि के लिए व्यापार में लगाया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
हजार रुपये मूलधन से हम लाखों कमा सकते हैं। / इस व्यापार में लगा उसका सारा धन डूब गया।
- समानार्थी शब्द -
मूलधन ,
पूँजी ,
असल
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जो आवश्यक हो
- वाक्य में प्रयोग -
हमारा शरीर पाँच मुख्य तत्वों से बना है।
- समानार्थी शब्द -
मुख्य ,
प्रधान ,
प्रमुख
-
परिभाषा - किसी वस्तु के मूल या तत्व से संबंध रखने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
सत्य, अहिंसा और प्रेम ये संस्कृति की आधारभूत संरचनाएँ हैं।
- समानार्थी शब्द -
आधारभूत ,
बुनियादी ,
मूलभूत
-
परिभाषा - किसी कार्य, घटना, व्यापार आदि का पहले वाला अंश या भाग
- वाक्य में प्रयोग -
आरंभ ठीक हो तो अंत भी ठीक ही होता है।
- समानार्थी शब्द -
शुरुआत
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - आरंभ का या पहले का
- वाक्य में प्रयोग -
मीना की बेटी अभी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रही है।
- समानार्थी शब्द -
प्राथमिक ,
आरंभिक ,
शुरुआती