परिभाषा - डर, सुरक्षा, बेहतर परिस्थिति की आशा आदि से किसी स्थान से दूसरे स्थान को जाना
वाक्य में प्रयोग -
शोर सुन कर चोर भाग गया। / जान बचाने को चोर जंगल की ओर भागा |
समानार्थी शब्द -
पलायन करना
संक्रामिता -
अकर्मक
एक तरह का -
जाना
प्रकार -
खिसकना ,
पीठ दिखाना ,
फ़रार होना ,
भागना
परिभाषा - बहुत ही जल्दी-जल्दी पैर उठाकर चलना
वाक्य में प्रयोग -
भूख लगने की वजह से मीरा ने घर के ओर दौड़ी। / बिल्ली चूहे के पीछे भाग रही है। / राम दौड़ रहा है। / बिल्ली चूहे को देखते ही उसकी ओर धा रही थी। / राम दौड़ लगा रहा है।
समानार्थी शब्द -
दौड़ लगाना ,
दौड़ना ,
धाना
विलोम शब्द -
रुकना
क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
मूल शब्द -
भाग
प्रत्यय -
ना
संक्रामिता -
अकर्मक
एक तरह का -
चलना
प्रकार -
चौकड़ी भरना ,
बिदकना ,
छनकना
परिभाषा - दौड़ने की क्रिया या भाव
वाक्य में प्रयोग -
मैं 100 मीटर की दौड़ में प्रथम आया।
समानार्थी शब्द -
दौड़ ,
दौड़ना
लिंग -
अज्ञात
एक तरह का -
शारीरिक कार्य
प्रकार -
चौकड़ी भरना ,
छनक
परिभाषा - कोई काम करने से डरना या बचना
वाक्य में प्रयोग -
रमेश पढ़ाई से जी चुराना है।
समानार्थी शब्द -
जी चुराना
एक तरह का -
बचना
परिभाषा - प्रेमी, प्रेमिका का छुपकर भागना
वाक्य में प्रयोग -
शादी करने के लिए वे दोनों घर से भागे।
समानार्थी शब्द -
भाग जाना
एक तरह का -
भागना
परिभाषा - संकट के स्थान से डरकर या अपने कर्तव्य आदि से विमुख होकर और लोगों की नज़र बचा कर भाग जाना
वाक्य में प्रयोग -
कुत्ते को देखकर वह भाग खड़ा हो गया। / कुत्ते को सामने देखकर बदमाश बच्चे नौ दो ग्यारह हो गए।
समानार्थी शब्द -
नौ दो ग्यारह होना ,
भाग खड़ा होना ,
पलायन करना
एक तरह का -
भागना
प्रकार -
उढ़रना
परिभाषा - अपने विवाहित पति को छोड़कर स्त्री का पर-पुरुष के साथ भाग जाना
वाक्य में प्रयोग -
सीमा अपने ड्राइवर के साथ उढ़र गई।
समानार्थी शब्द -
उढ़रना ,
भगना
एक तरह का -
फ़रार होना