-
परिभाषा - डर कर एक जगह छोड़ कर दूसरी जगह जाना
- वाक्य में प्रयोग -
जान बचाने को चोर जंगल की ओर भागा |
- समानार्थी शब्द -
पलायन करना
-
परिभाषा - बहुत ही जल्दी-जल्दी पैर उठा कर चलना
- वाक्य में प्रयोग -
बिल्ली चूहे के पीछे भाग रही है।
- समानार्थी शब्द -
दौड़ लगाना ,
दौड़ना ,
धाना
- विलोम शब्द -
रुकना
-
परिभाषा - दौड़ने का काम
- वाक्य में प्रयोग -
मैं 100 मीटर की दौड़ में प्रथम आया।
- समानार्थी शब्द -
दौड़ ,
दौड़ना
-
परिभाषा - कोई काम करने से डरना या बचना
- वाक्य में प्रयोग -
रमेश पढ़ाई से जी चुराना है।
- समानार्थी शब्द -
जी चुराना
-
परिभाषा - प्रेमी, प्रेमिका का छुपकर भागना
- वाक्य में प्रयोग -
शादी करने के लिए वे दोनों घर से भागे ।
- समानार्थी शब्द -
भाग जाना
-
परिभाषा - डरकर या किसी और कारण से लोगों की नज़रें बचा कर भाग जाना
- वाक्य में प्रयोग -
कुत्ते को देखकर वह भाग खड़ा हो गया।
- समानार्थी शब्द -
नौ दो ग्यारह होना ,
भाग खड़ा होना
-
परिभाषा - अपने विवाहित पति को छोड़कर स्त्री का पर-पुरुष के साथ भाग जाना
- वाक्य में प्रयोग -
सीमा अपने ड्राइवर के साथ उढ़र गई ।
- समानार्थी शब्द -
उढ़रना ,
भगना
-
परिभाषा - किसी वस्तु, व्यक्ति आदि का जगह से हटना
- वाक्य में प्रयोग -
दीवार में लगी तसवीर कहाँ गायब हो गई।
- समानार्थी शब्द -
गायब होना ,
गुम होना ,
गुम रहना