हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पैरों की सहायता से एक जगह से दूसरी जगह पर जाना
  • वाक्य में प्रयोग - वह थैला लिए बाजार की ओर चला।
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - चल
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - बढ़ना
  • प्रकार - बहना , दौड़ना , पीछा करना , ठुमकना , निकलना , लँगड़ाना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी प्राणी का एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने के लिए चलना
  • वाक्य में प्रयोग - अब यहाँ से जाना होगा।
  • समानार्थी शब्द - जाना , प्रस्थान करना , रवाना होना , गमन करना
  • एक तरह का - बढ़ना
  • प्रकार - भागना , भटकना , पार करना , आक्रमण करना , टहलना , अभिसारना , उड़ना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - वाहन आदि का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए शुरू होना
  • वाक्य में प्रयोग - मेरी ट्रेन समय पर छूट गई।
  • समानार्थी शब्द - छूटना , रवाना होना
  • एक तरह का - काम करना
  • प्रकार - छोड़ना , रेंगना , परिक्रमा करना
चलना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी विशेष परिपथ में चलने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - रक्त के संचरण में बाधा पहुँचने से हृदयाघात हो सकता है।
  • समानार्थी शब्द - संचरण , सञ्चरण , संचार , सञ्चार , गमन
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - क्रिया
  • प्रकार - रुधिर-परिसंचरण
चलना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - * चालू होने या रहने की क्रिया, अवस्था या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - कुछ समय तक चलने के बाद यंत्र अपने आप बंद हो गया।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - क्रिया
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - प्रवाहित होना
  • वाक्य में प्रयोग - नदी में नाव चल रही है।
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - चल
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - चलना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - गति में होना या चालू रहना या क्रियाशील अथवा सक्रिय रहना या होना
  • वाक्य में प्रयोग - गाँव में अभी रामायण का पाठ चल रहा है।
  • समानार्थी शब्द - जारी रहना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - चल
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - लहराना , बहना , चलना , निभना , बढ़ना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - निभना या निभाना
  • वाक्य में प्रयोग - उसकी ज़िंदगी चैन से चल रही थी।
  • समानार्थी शब्द - गुजर होना , बसर होना , गुज़र-बसर होना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • एक तरह का - घटना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - आचरण या व्यवहार में होना या आना या प्रयोग करने पर आशानुरूप काम करना
  • वाक्य में प्रयोग - मेरी कार अच्छा काम कर रही है l
  • समानार्थी शब्द - काम करना , उपयोग में आना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - चल
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - मुँह लगना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - दबदबा होना या अधिकार, युक्ति, वश, शक्ति आदि का ठीक और पूरा काम करना अथवा परिणाम या फल दिखाना
  • वाक्य में प्रयोग - गाँव में उसकी बहुत चलती है।
  • एक तरह का - होना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - काल के मान की दृष्टि से घटना, बात आदि का वर्तमान से होते हुए भूत में जाना
  • वाक्य में प्रयोग - बहुत सारा वक्त चला गया।
  • समानार्थी शब्द - गुजरना , बीतना , ढलना , कटना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - मन लगना , नवदंपति , घुलना , यों ही बीत जाना
चलना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - चलने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - उसकी चाल धीमी है।
  • समानार्थी शब्द - चाल , गति
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - क्रिया
  • प्रकार - अवसंडीन , फड़फड़ाहट , तिरछी चाल , अतिचार , कुलबुलाहट , हचकोला , हंसगति
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - लोगों के साथ अच्छा और मेल-जोल का आचरण या व्यवहार करना
  • वाक्य में प्रयोग - समाज में सबसे मिलकर चलना चाहिए।
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी प्रकार की गति से युक्त होकर या हिलते-डुलते हुए कोई कार्य सम्पन्न करना
  • वाक्य में प्रयोग - यह घड़ी ठीक चल रही है।
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी मार्ग या रास्ते के ऊपर से लोगों का आना-जाना होते रहना
  • वाक्य में प्रयोग - यह सड़क रात भर चलती है।
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी क्रम या परंपरा का बराबर आगे बढ़ते रहना या जारी रहना
  • वाक्य में प्रयोग - हमारा पुत्र नहीं होगा तो वंश कैसे चलेगा।
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - खाने-पीने की चीजें परोसने के समय अलग-अलग चीजों का क्रम से सामने आना या रखा जाना
  • वाक्य में प्रयोग - पंगत में प्रायः पूरी तरकारी के बाद दाल चावल फिर अंत में मिठाई चलती है।
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - खाना खाते समय या खाने के बाद भी कुछ और खा सकना
  • वाक्य में प्रयोग - वैसे तो मैं खा के आया हूँ फिर भी मिठाई चलेगी। / मेरा पेट भर गया है,अब और कुछ भी नहीं चलेगा।
  • एक तरह का - खाना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी कार्य में अग्रसर होना
  • वाक्य में प्रयोग - हमें सब को साथ लेकर चलना है।
  • समानार्थी शब्द - आगे बढ़ना
  • एक तरह का - उलझना
  • प्रकार - छूटना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - लाठी आदि का प्रयोग या प्रहार होना
  • वाक्य में प्रयोग - आज रावतों की बस्ती में लाठी चली।
  • एक तरह का - घटना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु आदि का प्रचलन में आना
  • वाक्य में प्रयोग - तुगलक के समय में उसके नाम के सिक्के चले।
  • समानार्थी शब्द - प्रचलित होना , जारी होना
  • एक तरह का - उठना
  • प्रकार - निकलना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - आज्ञा, आदेश, उदाहरण आदि के अनुसार आचरण या व्यवहार करना
  • वाक्य में प्रयोग - हमें बड़ों के दिखलाये या बतलाये हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी काम या चीज का अपने उचित या नियत क्रम, मार्ग या स्थिति से इधर-उधर होना जो दोष या विकार आदि का सूचक होता है
  • वाक्य में प्रयोग - पिछली बरसात में छत चली गई और अब की बरसात में दीवार चली जाएगी।
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - शतरंज, ताश आदि खेलों में, अपनी बारी आने पर गोटी, पत्ते आदि को आगे बढ़ाना, रखना अथवा सामने लाना
  • वाक्य में प्रयोग - पहले मुझे अपनी गोटी चलने दीजिए फिर आप चलिएगा।
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी समय किसी के जीवन में कुछ घटना या होना
  • वाक्य में प्रयोग - अभी तो सब कुछ ठीक चल रहा है।
चलना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - बड़ी चलनी या छलनी
  • वाक्य में प्रयोग - वे चलना से चने चाल रहे हैं।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - चलनी
चलना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - चलनी की तरह का लोहे का वह बड़ा कलछा जिससे उबलते हुए ऊख के रस या चाशनी पर का फेन या मैल उठाते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - हलवाई अपना चलना ढूँढ रहा है।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - कलछा
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर के किसी अंग का अपने कार्य में प्रवृत्त या रत होना
  • वाक्य में प्रयोग - उसका हाथ जल्दी चलता है, घर के सारे काम निपटाकर नौ बजे ऑफिस भी चली जाती है।
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पूरा पड़ना या पर्याप्त होना
  • वाक्य में प्रयोग - मरियल गाय से तुम्हारा क्या बनेगा !
  • समानार्थी शब्द - बनना , होना
  • एक तरह का - होना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक विशेष बिंदु के बाद या दो बिंदुओं तक फैलना, जाना या विस्तृत होना
  • वाक्य में प्रयोग - उसकी बुद्धि बहुत दूर तक नहीं दौड़ती।
  • समानार्थी शब्द - दौड़ना , जाना
  • एक तरह का - काम करना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - जल्दी खराब या नष्ट न होना या अधिक दिन तक काम देना
  • वाक्य में प्रयोग - अच्छी कंपनियों के उत्पाद ज्यादा दिन तक टिकते हैं।
  • समानार्थी शब्द - टिकना , ठहरना , रहना
  • एक तरह का - होना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - संबंध, व्यवहार आदि का ठीक तरह से चलते रहना
  • वाक्य में प्रयोग - देखूँ, झूठ के आधार पर बना यह संबंध कितने दिन निभता है।
  • समानार्थी शब्द - निभना , सपरना , खपना
  • एक तरह का - चलना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - अस्त्र का चलना
  • वाक्य में प्रयोग - युद्ध में दोनों तरफ से बाण छूट रहे थे।
  • समानार्थी शब्द - छूटना , छुटना
  • एक तरह का - होना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - वायु का संचारित होना
  • वाक्य में प्रयोग - हवा धीरे-धीरे बह रही थी।
  • समानार्थी शब्द - बहना , लहकना
  • एक तरह का - चलना
  • प्रकार - सरसराना , सनसनाना
चलना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना
  • वाक्य में प्रयोग - दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति ने आज सुबह ही आँख मुँदाया। / अंत में घायल बच्चों ने दम तोड़ दिया। / माउंट एवेरेस्ट चढ़ते वक्त ट्रेककर की जान निकल गई। / बिमार व्यक्ति आज सुबह ही मर गया।
  • समानार्थी शब्द - मरना , परलोक सिधारना , जान निकलना , दम तोड़ना , आँख मूँदना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - डूब मरना , जूझना , घुट-घुटकर मरना , घुल-घुलकर मरना , आत्मबलि देना , अकाल मृत्यु होना , रेताना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay