परिभाषा - डर कर एक जगह छोड़ कर दूसरी जगह जाना
वाक्य में प्रयोग -
शोर सुन कर चोर भाग गया। / जान बचाने को चोर जंगल की ओर भागा |
समानार्थी शब्द -
पलायन करना
परिभाषा - बहुत ही जल्दी-जल्दी पैर उठा कर चलना
वाक्य में प्रयोग -
भूख लगने की वजह से मीरा ने घर के ओर दौड़ी। / बिल्ली चूहे के पीछे भाग रही है। / राम दौड़ रहा है। / बिल्ली चूहे को देखते ही उसकी ओर धा रही थी। / राम दौड़ लगा रहा है।
समानार्थी शब्द -
दौड़ लगाना ,
दौड़ना ,
धाना
विलोम शब्द -
रुकना
क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
परिभाषा - दौड़ने का काम
वाक्य में प्रयोग -
मैं 100 मीटर की दौड़ में प्रथम आया।
समानार्थी शब्द -
दौड़ ,
दौड़ना
लिंग -
अज्ञात
परिभाषा - कोई काम करने से डरना या बचना
वाक्य में प्रयोग -
रमेश पढ़ाई से जी चुराना है।
समानार्थी शब्द -
जी चुराना
परिभाषा - प्रेमी, प्रेमिका का छुपकर भागना
वाक्य में प्रयोग -
शादी करने के लिए वे दोनों घर से भागे।
समानार्थी शब्द -
भाग जाना
परिभाषा - डरकर या किसी और कारण से लोगों की नज़रें बचा कर भाग जाना
वाक्य में प्रयोग -
कुत्ते को देखकर वह भाग खड़ा हो गया। / कुत्ते को सामने देखकर बदमाश बच्चे नौ दो ग्यारह हो गए।
समानार्थी शब्द -
नौ दो ग्यारह होना ,
भाग खड़ा होना
परिभाषा - अपने विवाहित पति को छोड़कर स्त्री का पर-पुरुष के साथ भाग जाना
वाक्य में प्रयोग -
सीमा अपने ड्राइवर के साथ उढ़र गई।
समानार्थी शब्द -
उढ़रना ,
भगना
परिभाषा - किसी वस्तु, व्यक्ति आदि का जगह से हटना
वाक्य में प्रयोग -
दीवार में लगी तसवीर कहाँ गायब हो गई।
समानार्थी शब्द -
गायब होना ,
गुम होना ,
गुम रहना