-
परिभाषा - धातु आदि का बना वह पतला लम्बा हथियार जो धनुष द्वारा चलाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
श्रीराम ने रावण पर बाणों से वार किया। / श्रीराम ने रावण पर तीर से वार किया।
- समानार्थी शब्द -
तीर ,
बाण ,
वाण ,
शर
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
अस्त्र
- प्रकार -
कंकालशर ,
घनबान ,
नावक ,
गोधन ,
कालास्त्र ,
अग्निबाण ,
नालीक
-
परिभाषा - हमारे सौर जगत का वह सबसे बड़ा और ज्वलंत तारा जिससे सब ग्रहों को गर्मी और प्रकाश मिलता है
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्य पूर्व दिशा से निकलता है। / सूरज पूर्व दिशा से निकलता है।
- समानार्थी शब्द -
सूरज ,
सूर्य ,
रवि ,
दिनकर ,
भानु
- लिंग -
अज्ञात
- एक तरह का -
तारा
- प्रकार -
पतत्पतंग ,
अरुण ,
बालसूर्य