हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - खाली जगह को पूर्ण करने के लिए उसमें कोई वस्तु आदि डालना
  • वाक्य में प्रयोग - मजदूर सड़क के किनारे का गड्ढा भर रहा है।
  • एक तरह का - परिवर्तन करना
  • प्रकार - अँटाना , डुबोना , पाटना , ठूँसना , टीपना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु आदि के खाली स्थान का किसी और पदार्थ के आने से पूर्ण होना
  • वाक्य में प्रयोग - वर्षा के पानी से तालाब भर गया।
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - भर
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - आँखें डबडबाना , डबडबाना , नहाना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु को किसी दूसरी वस्तु के अंदर डालना
  • वाक्य में प्रयोग - सीमा आटे को डिब्बे में ठोंक-ठोंक कर अँटा रही है।
  • समानार्थी शब्द - अटाना , समाना
  • एक तरह का - भरना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु के अंदर आ जाना या समा जाना
  • वाक्य में प्रयोग - घर में पानी भर गया।
  • समानार्थी शब्द - समाना , आना , अटना
  • एक तरह का - होना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - लेख आदि के द्वारा आवश्यक अपेक्षाओं की पूर्ति करना या सूचनाएँ अंकित करना
  • वाक्य में प्रयोग - मैं खाली जगह भर रहा हूँ।
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - भर
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - लिखना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी कारण से हुई कमी को पूरा करना
  • वाक्य में प्रयोग - सरकारी घाटे को कौन भरेगा।
  • समानार्थी शब्द - पूर्ति करना , भरपाई करना
  • एक तरह का - काम करना
  • प्रकार - भरना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - खाली आसन, पद आदि पर किसी को बैठाना या नियुक्त करके स्थान की पूर्ति करना
  • वाक्य में प्रयोग - मंत्री जी ने सारा विभाग अपने भाई-बन्धुओं से भर दिया है।
  • एक तरह का - भरना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - गड्ढे आदि का भरकर आस-पास की सतह के बराबर हो जाना
  • वाक्य में प्रयोग - अरे ! सामने का गड्ढा कब पट गया !।
  • समानार्थी शब्द - पटना , समतल होना
  • एक तरह का - होना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कहीं पर कोई वस्तु देना
  • वाक्य में प्रयोग - आप यह आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कर दीजिए। / आज मैंने बैंक में कुछ पैसे जमा किए। / कॉलेज में फीस भरनी है।
  • समानार्थी शब्द - जमा करना
  • एक तरह का - देना
  • प्रकार - जमा करना
भरना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी खाली स्थान को भरने की वस्तु
  • वाक्य में प्रयोग - यह जगह खाड़ी में भराव डालकर बनाई गई थी।
  • समानार्थी शब्द - भराव
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - वस्तु
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - बैंक के खाते में डालना
  • वाक्य में प्रयोग - वह प्रतिमाह अपने खाते में हज़ार रुपए जमा करती है।
  • समानार्थी शब्द - जमा करना
  • विलोम शब्द - निकालना
  • एक तरह का - जमा करना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी के ऊपर कोई वस्तु रखना या भरना
  • वाक्य में प्रयोग - नौकर ने बैलगाड़ी पर अनाज की बोरियाँ लादी।
  • समानार्थी शब्द - लादना , चढ़ाना
  • एक तरह का - काम करना
  • प्रकार - मढ़ना
भरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - मूल्य, देन आदि चुकाना
  • वाक्य में प्रयोग - आप बिजली का बिल बाद में चुकाइएगा।
  • समानार्थी शब्द - चुकाना , भुगतान करना , देना , अदा करना , चुकता करना
  • एक तरह का - देना
  • प्रकार - क्षतिपूर्ति करना , खर्च होना
भरना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - भरने की क्रिया या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - बोरों में धान की भराई हो रही है।
  • समानार्थी शब्द - भराई , भरवाई , भराव
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
भरना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई कार्य अपने अनुकूल कराने के लिए अनुचित रीति से दिया जाने वाला या लिया जाने वाला द्रव्य आदि
  • वाक्य में प्रयोग - वह रिश्वत लेते समय पकड़ा गया।
  • समानार्थी शब्द - रिश्वत , घूस , उत्कोच
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - वस्तु
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay