-
परिभाषा - खाली जगह को पूर्ण करने के लिए उसमें कोई वस्तु आदि डालना
- वाक्य में प्रयोग -
मजदूर सड़क के किनारे का गड्ढा भर रहा है ।
-
परिभाषा - किसी वस्तु आदि के खाली स्थान का किसी और पदार्थ के आने से पूर्ण हो
- वाक्य में प्रयोग -
वर्षा के पानी से तालाब भर गया ।
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
-
परिभाषा - किसी वस्तु को किसी दूसरी वस्तु के अंदर डालना
- वाक्य में प्रयोग -
सीमा आटे को डिब्बे में ठोंक-ठोंक कर अँटा रही है ।
- समानार्थी शब्द -
अटाना
-
परिभाषा - अंदर आना
- वाक्य में प्रयोग -
घर में पानी भर गया।
- समानार्थी शब्द -
समाना ,
आना
-
परिभाषा - किसी जगह पर कुछ लिखना
- वाक्य में प्रयोग -
मैं खाली जगह भर रहा हूँ।
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
-
परिभाषा - किसी कारण से हुई कमी को पूरा करना
- वाक्य में प्रयोग -
सरकारी घाटे को कौन भरेगा ।
- समानार्थी शब्द -
पूर्ति करना ,
भरपाई करना
-
परिभाषा - खाली आसन, पद आदि पर किसी को बैठाना या नियुक्त करके स्थान की पूर्ति करना
- वाक्य में प्रयोग -
मंत्री जी ने सारा विभाग अपने भाई-बन्धुओं से भर दिया है ।
-
परिभाषा - गड्ढे आदि का भरकर आस-पास की सतह के बराबर हो जाना
- वाक्य में प्रयोग -
अरे ! सामने का गड्ढा कब पट गया ! ।
- समानार्थी शब्द -
पटना ,
समतल होना
-
परिभाषा - कहीं पर कोई वस्तु देना
- वाक्य में प्रयोग -
आप यह आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कर दीजिए । / आज मैंने बैंक में कुछ पैसे जमा किए । / कॉलेज में फीस भरनी है ।
- समानार्थी शब्द -
जमा करना
-
परिभाषा - किसी खाली स्थान को भरने की वस्तु
- वाक्य में प्रयोग -
यह जगह खाड़ी में भराव डालकर बनाई गई थी ।
- समानार्थी शब्द -
भराव
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - बैंक के खाते में डालना
- वाक्य में प्रयोग -
वह प्रतिमाह अपने खाते में हज़ार रुपए जमा करती है ।
- समानार्थी शब्द -
जमा करना
-
परिभाषा - किसी के ऊपर कोई वस्तु रखना
- वाक्य में प्रयोग -
नौकर ने बैलगाड़ी पर अनाज की बोरियाँ लादी ।
- समानार्थी शब्द -
लादना ,
चढ़ाना
-
परिभाषा - मूल्य, देन आदि चुकाना
- वाक्य में प्रयोग -
आप बिजली का बिल बाद में चुकाइएगा ।
- समानार्थी शब्द -
चुकाना ,
भुगतान करना ,
देना
-
परिभाषा - भरने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
बोरों में धान की भराई हो रही है ।
- समानार्थी शब्द -
भराई ,
भरवाई ,
भराव
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - कोई कार्य अपने अनुकूल कराने के लिए अनुचित रीति से दिया जाने वाला या लिया जाने वाला द्रव्य आदि
- वाक्य में प्रयोग -
वह रिश्वत लेते समय पकड़ा गया ।
- समानार्थी शब्द -
रिश्वत ,
घूस ,
उत्कोच
- लिंग -
पुल्लिंग