-
परिभाषा - जिसकी रचना अभी-अभी की गई हो
- वाक्य में प्रयोग -
गुरुजी की नवरचित कविता बड़ी रोचक है।
- समानार्थी शब्द -
नवरचित ,
नवनिर्मित ,
नवल ,
नव्य
-
परिभाषा - जिसे बने, निकले या प्रस्तुत हुए थोड़े ही दिन हुए हों
- वाक्य में प्रयोग -
वैज्ञानिक क्षेत्र में रोबोट का निर्माण नया है।
- समानार्थी शब्द -
नवीन ,
नूतन ,
हाल का ,
नव
- विलोम शब्द -
पुराना ,
प्राचीन ,
पुरातन
-
परिभाषा - जो पहले अस्तित्व में न रहा हो
- वाक्य में प्रयोग -
लता को नई-नई चीज़ों के बारे में पढ़ने का शौक है।
- समानार्थी शब्द -
नूतन
- विलोम शब्द -
पुराना
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - जिसकी उपज अभी हाल में हुई हो या नई पैदावार में का
- वाक्य में प्रयोग -
नये आलू के दाम पुराने आलू से कम है।
- समानार्थी शब्द -
नूतन ,
नवीन ,
नव ,
न्यू
- विलोम शब्द -
पुराना
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - जिसका अस्तित्व या सत्ता पहले से रही हो परंतु उसका अधिकार, ज्ञान या परिचय हाल में प्राप्त हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
वे एक महीने पहले ही इस मकान को छोड़कर किसी नये मकान में चले गए हैं। / ज्योतिषी नित्य नये तारों का पता लगाते रहते हैं।
- समानार्थी शब्द -
नूतन ,
नवीन ,
नव ,
न्यू
-
परिभाषा - जिसका पहले किसी ने उपयोग न किया हो
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चे नये कपड़े पहनकर ख़ुश हो जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
नूतन ,
नवीन ,
नव ,
न्यू
-
परिभाषा - परिवर्तन, मरम्मत, सुधार आदि करके पहले से बिलकुल भिन्न बनाया हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
कुछ पैसे खर्च करेंगे तो यह मकान एकदम नया बन जाएगा।
- समानार्थी शब्द -
नूतन ,
नवीन ,
नव ,
न्यू
-
परिभाषा - जिसका क्रम या चक्र फिर से चलने लगा हो
- वाक्य में प्रयोग -
सबको नये साल की बधाई हो।
- समानार्थी शब्द -
नूतन ,
नवीन ,
नव ,
न्यू
-
परिभाषा - पहले वाले के स्थान पर आनेवाला
- वाक्य में प्रयोग -
विद्यालय में कई नये अध्यापक आए हैं।
- समानार्थी शब्द -
नूतन ,
नवीन ,
नव ,
न्यू
-
परिभाषा - जो एक बार नष्ट या समाप्त होने की दशा में पहुँचकर फिर से बना या काम में आने के योग्य हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
कैंसर की बीमारी के बाद मेरे बेटे को नया जीवन मिला है।
- समानार्थी शब्द -
नूतन ,
नवीन ,
नव ,
न्यू
-
परिभाषा - जो अपने वर्ग के दूसरों की तुलना में अभी हाल का हो या औरों के बाद का हो तथा जिसका नामकरण किसी पूर्ववर्ती के अनुकरण पर हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
हम लोगों ने नया रायपुर में एक मकान लिया है।
- समानार्थी शब्द -
नूतन ,
नवीन ,
नव ,
न्यू
-
परिभाषा - जो परिचित न हो
- वाक्य में प्रयोग -
यात्रा करते समय किसी भी अजनबी व्यक्ति से कोई भी खाद्य वस्तु नहीं लेनी चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
अजनबी ,
अपरिचित ,
अनजान ,
अज्ञात
- विलोम शब्द -
परिचित