हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसकी रचना अभी-अभी की गई हो
  • वाक्य में प्रयोग - गुरुजी की नवरचित कविता बड़ी रोचक है।
  • समानार्थी शब्द - नवरचित , नवनिर्मित , नवल , नव्य
  • परिवर्तित संज्ञा - मानव कृति
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसे बने, निकले या प्रस्तुत हुए थोड़े ही दिन हुए हों
  • वाक्य में प्रयोग - वैज्ञानिक क्षेत्र में रोबोट का निर्माण नया है।
  • समानार्थी शब्द - नवीन , नूतन , हाल का , नव
  • विलोम शब्द - पुराना , प्राचीन , पुरातन
  • परिवर्तित संज्ञा - वस्तु
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो पहले अस्तित्व में न रहा हो
  • वाक्य में प्रयोग - लता को नई-नई चीज़ों के बारे में पढ़ने का शौक है।
  • समानार्थी शब्द - नूतन
  • विलोम शब्द - पुराना
  • विशेषण के प्रकार - गुणवाचक
  • परिवर्तित संज्ञा - क्रिया , अवस्था , वस्तु
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसकी उपज अभी हाल में हुई हो या नई पैदावार में का
  • वाक्य में प्रयोग - नये आलू के दाम पुराने आलू से कम है।
  • समानार्थी शब्द - नूतन , नवीन , नव , न्यू
  • विलोम शब्द - पुराना
  • विशेषण के प्रकार - गुणवाचक
  • परिवर्तित संज्ञा - फसल
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसका अस्तित्व या सत्ता पहले से रही हो परंतु उसका अधिकार, ज्ञान या परिचय हाल में प्राप्त हुआ हो
  • वाक्य में प्रयोग - वे एक महीने पहले ही इस मकान को छोड़कर किसी नये मकान में चले गए हैं। / ज्योतिषी नित्य नये तारों का पता लगाते रहते हैं।
  • समानार्थी शब्द - नूतन , नवीन , नव , न्यू
  • परिवर्तित संज्ञा - वस्तु
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसका पहले किसी ने उपयोग न किया हो
  • वाक्य में प्रयोग - बच्चे नये कपड़े पहनकर ख़ुश हो जाते हैं।
  • समानार्थी शब्द - नूतन , नवीन , नव , न्यू
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - परिवर्तन, मरम्मत, सुधार आदि करके पहले से बिलकुल भिन्न बनाया हुआ
  • वाक्य में प्रयोग - कुछ पैसे खर्च करेंगे तो यह मकान एकदम नया बन जाएगा।
  • समानार्थी शब्द - नूतन , नवीन , नव , न्यू
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसका क्रम या चक्र फिर से चलने लगा हो
  • वाक्य में प्रयोग - सबको नये साल की बधाई हो।
  • समानार्थी शब्द - नूतन , नवीन , नव , न्यू
  • परिवर्तित संज्ञा - समय , वस्तु
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - पहले वाले के स्थान पर आनेवाला
  • वाक्य में प्रयोग - विद्यालय में कई नये अध्यापक आए हैं।
  • समानार्थी शब्द - नूतन , नवीन , नव , न्यू
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो एक बार नष्ट या समाप्त होने की दशा में पहुँचकर फिर से बना या काम में आने के योग्य हुआ हो
  • वाक्य में प्रयोग - कैंसर की बीमारी के बाद मेरे बेटे को नया जीवन मिला है।
  • समानार्थी शब्द - नूतन , नवीन , नव , न्यू
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो अपने वर्ग के दूसरों की तुलना में अभी हाल का हो या औरों के बाद का हो तथा जिसका नामकरण किसी पूर्ववर्ती के अनुकरण पर हुआ हो
  • वाक्य में प्रयोग - हम लोगों ने नया रायपुर में एक मकान लिया है।
  • समानार्थी शब्द - नूतन , नवीन , नव , न्यू
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसने कोई काम अभी हाल में सीखा हो
  • वाक्य में प्रयोग - यह काम नौसिखिया व्यक्ति भी कर सकता है।
  • समानार्थी शब्द - नौसिखिया , कच्चा , नव प्रशिक्षित , नौसिखुआ
  • विलोम शब्द - अभ्यस्त
  • परिवर्तित संज्ञा - व्यक्ति
नया
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो परिचित न हो
  • वाक्य में प्रयोग - यात्रा करते समय किसी भी अजनबी व्यक्ति से कोई भी खाद्य वस्तु नहीं लेनी चाहिए।
  • समानार्थी शब्द - अजनबी , अपरिचित , अनजान , अज्ञात
  • विलोम शब्द - परिचित
  • परिवर्तित संज्ञा - व्यक्ति
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay