हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
घन
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - पृथ्वी पर के जल से निकली हुई वह भाप जो घनी होकर आकाश में फैल जाती है और जिससे पानी बरसता है
  • वाक्य में प्रयोग - आकाश में काले-काले बादल छाये हुए हैं ।
  • समानार्थी शब्द - बादल , मेघ , मेघा
  • लिंग - पुल्लिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • गणनीयता - अगणनीय
  • एक तरह का - प्राकृतिक वस्तु
  • प्रकार - अनक , गरजता बादल , आगिवर्त , आवर्त , अर्गल
घन
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - बड़ा हथौड़ा
  • वाक्य में प्रयोग - मजदूर घन से बड़े पत्थर पर वार कर रहा है ।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - हथौड़ा
  • प्रकार - झुमरा , टपमाल
घन
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - ऐसी ठोस आकृति या वस्तु जिसकी लम्बाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई समान होती है
  • वाक्य में प्रयोग - घन की छः वर्गाकार सतह होती है ।
  • समानार्थी शब्द - क्यूब
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - पदार्थ
घन
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह गुणनफल जो किसी अंक को उसी अंक से दो बार गुणा करने से आता है
  • वाक्य में प्रयोग - दो का घन आठ होता है ।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - गुणन फल
घन
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी संख्या का तीसरा घात
  • वाक्य में प्रयोग - पाँच घन में से दो घन घटाएँ ।
  • समानार्थी शब्द - क्यूब
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - घात
घन
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - ताल देने का एक बाजा
  • वाक्य में प्रयोग - रतन घन बजाता है ।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - वाद्ययंत्र
घन
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - समय सूचित करने के लिए बजाया जाने वाला घंटा
  • वाक्य में प्रयोग - घड़ियाल की आवाज़ सुनकर मज़दूर खाना खाने चले गए ।
  • समानार्थी शब्द - घड़ियाल , यामघोषा
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - घंटा
  • प्रकार - अद्धा
Hindi Shabdamitra Copyright © 2017
Developed by Center For Indian Languages Technology, IIT Bomabay Supported by LG Soft Indiaहिंदी शब्दमित्र
Previously Supported by Tata Center for Technology & Design