-
परिभाषा - सफेद रंग का कमल
- वाक्य में प्रयोग -
गीता ने भगवान की मूर्ति पर श्वेत कमल चढ़ाया।
- समानार्थी शब्द -
श्वेत कमल ,
पुंडरीक
-
परिभाषा - जुआ खेलनेवाला
- वाक्य में प्रयोग -
उसने अपने जुआरी बेटे को घर से निकाल दिया।
- समानार्थी शब्द -
जुआरी ,
जुवारी ,
कैतव
-
परिभाषा - एक तरह का जलीय पौधा जिसमें कमल की तरह के सफेद पर छोटे फूल लगते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
यह तालाब कुमुद से भरा हुआ है।
- समानार्थी शब्द -
कुमुद ,
कुमुदिनी ,
कुमुदनी
-
परिभाषा - जुआ खेलनेवाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
जुआरी जुए में अपनी सारी सम्पत्ति हार गया।
- समानार्थी शब्द -
जुआरी ,
जुएबाज ,
जुआबाज़
-
परिभाषा - सफेद रंग के कमल जैसा पर उससे कुछ छोटा फूल जो रात में खिलता है
- वाक्य में प्रयोग -
कुमुद से भरे तालाब का सौन्दर्य चाँदनी रात में दुगुना हो जाता है।
- समानार्थी शब्द -
कुमुद ,
कुमुदिनी ,
कुमुदनी
-
परिभाषा - वह जिससे वैर हो
- वाक्य में प्रयोग -
शत्रु को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
शत्रु ,
दुश्मन ,
वैरी