हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - रस्सी, कपड़े आदि में लपेटकर गाँठ लगाना
  • वाक्य में प्रयोग - दूल्हे ने सिर पर पगड़ी बाँधी है।
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - बाँध
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - काम करना
  • प्रकार - तानना , छानना , संघेरना , कूटना , जकड़ना , तँगियाना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - रस्सी आदि के दो छोरों को गाँठ लगाकर आपस में जोड़ना या सम्बद्ध करना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने पेड़ पर झूला बाँधा।
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - जोड़ना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी भी चीज़ को इकट्ठा रखकर बाँधना
  • वाक्य में प्रयोग - विदेश जाने के लिए राम ने अपना सामान पैक किया।
  • समानार्थी शब्द - पैक करना
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - काम करना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - चूर्ण आदि को पिंड के रूप में लाना
  • वाक्य में प्रयोग - भाभी बेसन के लड्डू बाँध रही हैं।
  • समानार्थी शब्द - पिंड बनाना , पिंडित करना
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - परिवर्तन करना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - ऐसी व्यवस्था करना जिसमें एक निश्चित समय पर एक निश्चित मात्रा में कोई वस्तु धन आदि के बदले प्राप्त हो
  • वाक्य में प्रयोग - मैंने दो किलो दूध बाँधा है।
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - काम करना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पानी का बहाव आदि रोकने के निमित्त बाँध आदि बनाना
  • वाक्य में प्रयोग - बाँध बनाने के लिए नदी को बाँधते हैं।
  • समानार्थी शब्द - आड़ना
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - बनाना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - तंत्र मंत्र आदि की सहायता से शक्ति आदि को रोकना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने अनिष्ट की छाया से बचने के लिए अपने घर को बाँधा है।
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - रोकना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पुस्तक के पन्नों की इस प्रकार सिलाई करना कि वे एक ओर से आपस में जुड़े रहें या अलग-अलग न होने पाएँ तथा उनके ऊपर से दफ्ती आदि लगाना
  • वाक्य में प्रयोग - ज़िल्दसाज पुस्तक बाँध रहा है।
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - जोड़ना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी व्यक्ति को बन्धन में डालना
  • वाक्य में प्रयोग - मैंने सालभर के लिए दो नौकर बाँधे हैं।
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - काम करना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई ऐसा काम करना जिससे दूसरा, किसी रूप में अधिकार या वश में आ जाए अथवा विवश हो जाए
  • वाक्य में प्रयोग - उसने अपने सहपाठी को प्रेमसूत्र में बाँध लिया है।
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - काम करना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुछ विशिष्ट प्रकार की वास्तु-रचना तैयार करना
  • वाक्य में प्रयोग - लोग कुआँ, घर, नया पुल आदि बाँधते हैं।
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - बनाना
बाँधना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - अंगों या अवयवों को संजोना या जोड़ना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने वहीं तुरंत एक नई बंदिश बाँधी।
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - जोड़ना
बाँधना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - बाँधने या बनाने का काम
  • वाक्य में प्रयोग - घर की बँधाई शुरू है।
  • समानार्थी शब्द - बँधाई , बनाना
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - बांधना
  • एक तरह का - काम
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay