हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
दाँव
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह धन, वस्तु आदि जो पाँसे, जुए आदि खेलों के समय हार-जीत के लिए खिलाड़ी सामने रखते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - युधिष्ठिर ने पाँसे के खेल में द्रौपदी को दाँव पर लगाया था।
  • समानार्थी शब्द - दावँ , दाव , पण
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - दांव
  • एक तरह का - धन-दौलत
  • प्रकार - फड़
दाँव
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुश्ती में विपक्षी को हराने या दबाने के लिए काम में लाई जानेवाली युक्ति
  • वाक्य में प्रयोग - उसने एक ही दाँव में मोटे पहलवान को चित्त कर दिया।
  • समानार्थी शब्द - चाल , पेंच , पेच
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - दांव
  • एक तरह का - उपाय , कला
  • प्रकार - फिरकी , डंकी , धोबीपाट , तोड़ , बगलीटाँग , नागमरोड़ , बगलीलंगोट
दाँव
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - जुए के खेलों में कौडीं, पासे आदि के पड़ने की स्थिति जिससे किसी खेलाड़ी या पक्ष की जीत होती है
  • वाक्य में प्रयोग - सभी जुआरी दाँव की प्रतीक्षा में थे।
  • समानार्थी शब्द - हाथ , दावँ , दाव
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - अवसर
दाँव
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी विषय के ठीक होने के संबंध में दृढ़ता पूवर्क कुछ कहने का वह प्रकार जिसमें सत्य या असत्य सिद्ध होने पर हार-जीत व कुछ लेन-देन भी हो
  • वाक्य में प्रयोग - राहुल शर्त जीत गया।
  • समानार्थी शब्द - शर्त , होड़
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
दाँव
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई कार्य करने या खेल खेलने का वह अवसर जो सब खिलाड़ियों को बारी-बारी से मिलता है
  • वाक्य में प्रयोग - अब राम की पारी है।
  • समानार्थी शब्द - पारी , नंबर , बारी
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - अवसर
  • प्रकार - हाथ
दाँव
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - समय का कोई अंश जो गिनती में एक गिना जाए
  • वाक्य में प्रयोग - मैं रोज़ चार बार खाना खाती हूँ।
  • समानार्थी शब्द - बार , दफ़ा
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - समय
दाँव
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - ऐसा समय या परिस्थिति जिसमें कोई कार्य या उद्देश्य सहजता से, जल्दी या सुविधा से हो सके
  • वाक्य में प्रयोग - हमें मौके का फ़ायदा उठाना चाहिए।
  • समानार्थी शब्द - मौका , अवसर , समय , वक्त
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - समय
  • प्रकार - दाँव , पारी , सेल , शुभ मुहूर्त , बारी , धनकटी , व्याघात
दाँव
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह काम जो किसी को धोखे में डाल कर कोई स्वार्थ साधने के लिए किया जाए
  • वाक्य में प्रयोग - उसने छल से पूरी जायदाद अपने नाम करा ली। / वह अपने छल में कामयाब नहीं हुआ।
  • समानार्थी शब्द - छल , धोखा , मक्कारी
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - व्यवहार
  • प्रकार - आत्मवंचना , हथकंडा , चकमा , विश्वासघात , वकवृत्ति
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay