हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - अँगूठे और मध्यमा अँगुली के अग्र भाग को एक साथ घिसकर बजाने पर निकलने वाली ध्वनि
  • वाक्य में प्रयोग - श्याम की चुटकी बहुत जोर से बजती है।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - ध्वनि
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी को मार्मिक कष्ट पहुँचाने, लज्जित करने या हास्यास्पद बनाने के लिए कही हुई कोई चुभती या लगती हुई व्यंग्यपूर्ण उक्ति या बात
  • वाक्य में प्रयोग - नेता जी अपने भाषण में मंत्रियों पर भी चुटकियाँ लेते हैं।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - उक्ति
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - पकड़ने के लिए अँगूठे और तर्जनी का योग
  • वाक्य में प्रयोग - दूल्हे ने चुटकी में सिंदूर लेकर दुल्हन की माँग भरी।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - अवस्था
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी चीज़ की उतनी मात्रा जितनी एक चुटकी में आए
  • वाक्य में प्रयोग - उसने डिब्बे में से एक चुटकी नमक निकालकर सलाद में डाल दिया।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - पदार्थ
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - धातु, प्लास्टिक आदि का बना हुआ उपकरण जो देखने में चुटकी की पकड़ के आकार का होता है और जिससे कपड़े, काग़ज़ आदि पकड़कर इसलिए दबाते हैं कि वे इधर-उधर उड़ने या बिखरने न पावें
  • वाक्य में प्रयोग - उसने काग़ज़ों को चुटकी से दबाकर टेबल पर रख दिया।
  • समानार्थी शब्द - क्लिप
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - बंधन
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - ज़रदोज़ी के काम में गोटे, लचके आदि को बीच-बीच में मोड़कर बनाया जानेवाला लहरियेदार और सुन्दर रूप या आकृति जो कई प्रकार के होते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - उस ओढ़नी पर किश्ती की तरह चुटकी बनी थी।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - आकृति
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक प्रकार का गुलबदन या मशरू जिसमें चुटकी की पकड़ के आकार का कटावदार काम होता है
  • वाक्य में प्रयोग -
  • लिंग - अज्ञात
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - पैर की उँगलियों में पहना जानेवाला एक प्रकार का चौड़ा छल्ला
  • वाक्य में प्रयोग - उसने बीच की दोनों उँगलियों में चुटकियाँ पहन रखी है।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - छल्ला
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कपड़े की छपाई और रंगाई का एक पुराना ढंग जिसमें बीच-बीच में कपड़े का कुछ अंश दबाकर उसे रंग से अलग रखा जाता था
  • वाक्य में प्रयोग - चुटकी का प्रचलन खत्म हो गया है।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - छपाई
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - दरी की बुनावट में ताने के सूत
  • वाक्य में प्रयोग - चुटकी चटक रंग के हैं।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - ताना
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - अँगूठे और तर्जनी से किसी के शरीर का चमड़ा पकड़कर दबाने की क्रिया जिससे उसे कुछ पीड़ा हो
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे चूँटी मत काट।
  • समानार्थी शब्द - चूँटी , चिकोटी , चुकटी
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - काम
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - बंदूक जैसे शस्त्रों में की वह कमानी जिसे दबाते या खींचते ही गोली चल जाती है
  • वाक्य में प्रयोग - उसने निशाना साधा और ट्रिगर दबा दिया।
  • समानार्थी शब्द - ट्रिगर , घोड़ा , लिबलिबी , कुत्ता
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - यंत्र भाग
चुटकी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह औज़ार जिससे पेच बैठाये या जड़े जाते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - मोहन ने पेचकस से अपनी मशीन के पेच कसे।
  • समानार्थी शब्द - पेचकस
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - औजार
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay