परिभाषा - किसी अपवित्र वस्तु को पवित्र करने या किसी धर्म-च्यूत व्यक्ति को फिर से धर्म में मिलाने या उसे धार्मिक बनाने के लिए किया जाने वाला धार्मिक कृत्य
वाक्य में प्रयोग -
इस आश्रम में आने वालों की शुद्धि आवश्यक है।
लिंग -
स्त्रीलिंग
परिभाषा - धर्मानुसार पवित्र होने की अवस्था या भाव
वाक्य में प्रयोग -
गंगाजल की पवित्रता में कोई संदेह नहीं है।
समानार्थी शब्द -
पवित्रता ,
पावनता ,
शुद्धता
लिंग -
स्त्रीलिंग
परिभाषा - विशुद्ध होने की अवस्था या भाव
वाक्य में प्रयोग -
सुनार सोने की विशुद्धता की जाँच उसे देखकर ही कर लेता है।
समानार्थी शब्द -
विशुद्धता ,
खरापन ,
शुद्धता
लिंग -
स्त्रीलिंग
परिभाषा - किसी जगह का साफ़ होना
वाक्य में प्रयोग -
साफ़-सफ़ाई की वजह से बीमारियाँ नहीं फैलती हैं।
समानार्थी शब्द -
साफ़-सफ़ाई ,
सफ़ाई ,
स्वच्छता
लिंग -
स्त्रीलिंग
परिभाषा - एक देवी जिन्होंने अनेक असुरों का वध किया और जो आदि शक्ति मानी जाती हैं
वाक्य में प्रयोग -
नवरात्र में लोग जगह-जगह दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं।
समानार्थी शब्द -
दुर्गा ,
अष्टभुजा ,
आदि शक्ति
लिंग -
स्त्रीलिंग