-
परिभाषा - व्यक्ति या वस्तु में सदा प्रायः एक-सा बना रहने वाला मूल या मुख्य गुण
- वाक्य में प्रयोग -
वह स्वभाव से शर्मीला है।
- बहुवचन -
वृत्तियाँ
- समानार्थी शब्द -
स्वभाव ,
प्रकृति ,
मिज़ाज
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
भाववाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - शब्द-योजना की वह विशेषता जिससे रचना में माधुर्य, ओज, प्रसाद आदि गुण आते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
साहित्य में मधुरा, पुरुषा, प्रौढ़ा आदि वृत्तियाँ हैं।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - किसी के भरण-पोषण आदि के लिए दिया जाने वाला धन
- वाक्य में प्रयोग -
सरकार विधवाओं, बुजुर्गों आदि के जीवन निर्वाह के लिए वजीफा देती है।
- समानार्थी शब्द -
वजीफा ,
वज़ीफ़ा
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - अनुप्रास अलंकार का एक प्रकार
- वाक्य में प्रयोग -
वृत्यानुप्रास में कुछ स्वरयुक्त या स्वररहित व्यंजन कई बार आते हैं।
- समानार्थी शब्द -
वृत्यानुप्रास
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - अध्ययन के लिए मिलने वाला अनुदान
- वाक्य में प्रयोग -
रोहण जैसे गरीब लड़के ने छात्रवृत्ति के बल पर अपनी पढ़ाई पूरी की।
- समानार्थी शब्द -
छात्रवृत्ति ,
वज़ीफ़ा ,
वजीफा
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - किसी व्यक्ति, विषय, बात या घटना की कोई विशेष स्थिति
- वाक्य में प्रयोग -
आपने ये अपनी क्या स्थिति बना रखी है? / अपने दोस्त का बुरा हाल देखकर मनोज उदास हो गया।
- समानार्थी शब्द -
हाल ,
स्थिति ,
गत
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - जीविका-निर्वाह के लिए किया जाने वाला काम
- वाक्य में प्रयोग -
उसने कपड़ा बेचने के साथ-साथ एक दूसरा व्यवसाय भी शुरू किया है।
- समानार्थी शब्द -
व्यवसाय ,
कारोबार ,
कारबार
- लिंग -
स्त्रीलिंग