-
परिभाषा - पढ़ाई-लिखाई से पाया गया ज्ञान
- वाक्य में प्रयोग -
अपनी विद्या और बुद्धि पर घमंड नहीं करना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
इल्म ,
हिकमत
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - मोक्ष की प्राप्ति या परम-पुरुषार्थ की सिद्धि करने वाला ज्ञान
- वाक्य में प्रयोग -
विद्या के अभाव में जीव जन्म-मरण के फेरे में पड़ा रहता है।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - आर्याछंद का एक भेद
- वाक्य में प्रयोग -
विद्या में तेइस गुरु और ग्यारह लघु मात्राएँ होती हैं।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - किसी विषय की जानी हुई बातों और तत्वों का विचारपूर्वक अभ्यास जो एक स्वतंत्र शास्त्र के रूप में हो
- वाक्य में प्रयोग -
निनाद ने राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है।
- समानार्थी शब्द -
विज्ञान ,
शास्त्र
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - किसी कार्य को भली-भाँति करने का कौशल
- वाक्य में प्रयोग -
उसकी गाना गाने की कला से सभी मोहित हो जाते हैं। / उसकी गाना गाने के हुनर से सभी मोहित हो जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
हुनर ,
कला ,
फन
- लिंग -
स्त्रीलिंग