-
परिभाषा - एक स्थान से आकर दूसरे स्थान पर उपस्थित होना
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे लेने माँ विद्यालय पहुँची।
- समानार्थी शब्द -
आना ,
पधारना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
-
परिभाषा - किसी पद, स्थान आदि तक पहुँचना
- वाक्य में प्रयोग -
विनोद की तरह आज मैं भी कलेक्टर के पद पर पहुँच गया हूँ। / अपनी मेहनत के बल पर वह यहाँ तक पहुँचा है।
- शब्द-विन्यास विविधता -
पहुंचना
-
परिभाषा - जानकारी रखना या समझने में समर्थ होना
- वाक्य में प्रयोग -
अंततः मेरा दिमाग़ वहाँ तक पहुँचता ही नहीं। / मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा।
- शब्द-विन्यास विविधता -
पहुंचना
-
परिभाषा - किसी स्थान तक फैलना
- वाक्य में प्रयोग -
बाढ़ का पानी गाँव तक पहुँच गया है।
- समानार्थी शब्द -
विस्तृत होना
- शब्द-विन्यास विविधता -
पहुंचना
-
परिभाषा - एक अवस्था से दूसरी अवस्था को प्राप्त होना
- वाक्य में प्रयोग -
रहीम जी अब मरणासन्न अवस्था में पहुँच चुके हैं।
- शब्द-विन्यास विविधता -
पहुंचना
-
परिभाषा - अभिप्राय या आशय समझना
- वाक्य में प्रयोग -
मैं बड़ी मुश्किल से इस बात की तह तक पहुँचा।
- शब्द-विन्यास विविधता -
पहुंचना
-
परिभाषा - दी, भेजी या आई हुई वस्तु किसी को प्राप्त होना
- वाक्य में प्रयोग -
तीन सप्ताह पूर्व भेजा गया पत्र मेरे पास अब तक नहीं पहुँचा। / ग़रीबों तक आर्थिक प्रगति का लाभ नहीं पहुँच रहा है।
- समानार्थी शब्द -
मिलना
- शब्द-विन्यास विविधता -
पहुंचना
-
परिभाषा - किसी स्थान या बात तक पहुँचने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
मैं बनारस पहुँचने के बाद आपको फोन करूँगा। / टोपी बहुत ऊँचाई पर होने के कारण मेरी पहुँच के बाहर है।
- समानार्थी शब्द -
पहुँच
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
पहुंचना