हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
पहुँचना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक स्थान से आकर दूसरे स्थान पर उपस्थित होना
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे लेने माँ विद्यालय पहुँची।
  • समानार्थी शब्द - आना , पधारना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - पहुँच
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - टपकना , बसाना , जाना , धावा होना , समय पर पहुँचना , लगना
पहुँचना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी पद, स्थान आदि तक पहुँचना
  • वाक्य में प्रयोग - विनोद की तरह आज मैं भी कलेक्टर के पद पर पहुँच गया हूँ। / अपनी मेहनत के बल पर वह यहाँ तक पहुँचा है।
  • शब्द-विन्यास विविधता - पहुंचना
  • एक तरह का - होना
पहुँचना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - जानकारी रखना या समझने में समर्थ होना
  • वाक्य में प्रयोग - अंततः मेरा दिमाग़ वहाँ तक पहुँचता ही नहीं। / मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा।
  • शब्द-विन्यास विविधता - पहुंचना
  • एक तरह का - होना
पहुँचना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी स्थान तक फैलना
  • वाक्य में प्रयोग - बाढ़ का पानी गाँव तक पहुँच गया है।
  • समानार्थी शब्द - विस्तृत होना , फैलना
  • शब्द-विन्यास विविधता - पहुंचना
  • एक तरह का - छितराना
  • प्रकार - फैलना
पहुँचना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक अवस्था से दूसरी अवस्था को प्राप्त होना
  • वाक्य में प्रयोग - रहीम जी अब मरणासन्न अवस्था में पहुँच चुके हैं।
  • शब्द-विन्यास विविधता - पहुंचना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - छूना
पहुँचना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - अभिप्राय या आशय समझना
  • वाक्य में प्रयोग - मैं बड़ी मुश्किल से इस बात की तह तक पहुँचा।
  • शब्द-विन्यास विविधता - पहुंचना
  • एक तरह का - समझना
पहुँचना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - दी, भेजी या आई हुई वस्तु किसी को प्राप्त होना
  • वाक्य में प्रयोग - तीन सप्ताह पूर्व भेजा गया पत्र मेरे पास अब तक नहीं पहुँचा। / ग़रीबों तक आर्थिक प्रगति का लाभ नहीं पहुँच रहा है।
  • समानार्थी शब्द - मिलना
  • शब्द-विन्यास विविधता - पहुंचना
  • एक तरह का - प्राप्त होना
  • प्रकार - आना
पहुँचना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी स्थान या बात तक पहुँचने की क्रिया या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - मैं बनारस पहुँचने के बाद आपको फोन करूँगा। / टोपी बहुत ऊँचाई पर होने के कारण मेरी पहुँच के बाहर है।
  • समानार्थी शब्द - रसाई
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - पहुंचना
  • एक तरह का - क्रिया
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay