-
परिभाषा - पानी से भर देना
- वाक्य में प्रयोग -
एक ही दिन की वर्षा ने गाँव के गाँव डुबो दिए।
- समानार्थी शब्द -
डुबाना
-
परिभाषा - कलंकित या बदनाम करके नष्ट करना
- वाक्य में प्रयोग -
दुष्ट व्यक्ति अपनी दुष्टता से अपने माता-पिता का नाम डुबा देता है।
- समानार्थी शब्द -
डुबाना ,
कलंकित करना
-
परिभाषा - पानी या किसी द्रव पदार्थ में डालना
- वाक्य में प्रयोग -
स्वामीजी ने पानी पीने के लिए कमंडल नदी में डुबाया।
- समानार्थी शब्द -
डुबाना ,
बोरना
-
परिभाषा - नष्ट करना
- वाक्य में प्रयोग -
सावकार के बेटे की लापरवाही से पिता का जमा-जमाया व्यापार बह गया।
- समानार्थी शब्द -
बहाना ,
फूँकना ,
बरबाद करना