-
परिभाषा - सत्ताईस नक्षत्रों में से छठा नक्षत्र
- वाक्य में प्रयोग -
आर्द्रा से पूर्व मृगशिरा नक्षत्र आता है।
- समानार्थी शब्द -
आर्द्रा नक्षत्र ,
आर्द्रानक्षत्र
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - एक वर्णवृत्त जिसके पहले और चौथे चरण में जगम, तगण और दो गुरु होते हैं तथा दूसरे और तीसरे चरण में दो तगण, जगण और दो गुरु होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
ये पंक्तियाँ आर्द्रा की हैं।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - वह समय जब चन्द्रमा आर्द्रा नक्षत्र में होता है
- वाक्य में प्रयोग -
उसका जन्म आर्द्रा नक्षत्र में हुआ है।
- समानार्थी शब्द -
आर्द्रा नक्षत्र ,
आर्द्रानक्षत्र
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - एक प्रकार का पौधा जिसकी तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ औषध और मसाले के काम आती है
- वाक्य में प्रयोग -
अदरक की जड़ शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होती है।
- समानार्थी शब्द -
अदरक ,
आर्द्रक ,
आदी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - एक प्रकार के पौधे की तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ
- वाक्य में प्रयोग -
अदरक का स्वाद तेज़ और चिरपिरा होता है।
- समानार्थी शब्द -
अदरक ,
आर्द्रक ,
आदी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - हिमालय के अंचल में होने वाला एक पौधा
- वाक्य में प्रयोग -
अतीस औषध के काम आता है।
- समानार्थी शब्द -
अतीस
- लिंग -
स्त्रीलिंग