-
परिभाषा - जिस पर कोई दूसरी चीज़ खड़ी या टिकी रहती हो
- वाक्य में प्रयोग -
किसी भी चीज़ का सहारा मज़बूत होना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
सहारा ,
अवलंब ,
आश्रय
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह बात जो किसी चीज़ के स्पष्टीकरण के लिए आवश्यक होती है
- वाक्य में प्रयोग -
आप मुझे किस आधार पर ऐसा कह रहे हैं?
- लिंग -
पुल्लिंग
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - वह जिसके कारण या बल पर कोई काम हो या बात चलती या होती हो
- वाक्य में प्रयोग -
समाचार के लिए अब तो मेरे लिए रेडियो ही सहारा है ।
- समानार्थी शब्द -
सहारा ,
आसरा ,
भरोसा
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - किसी भी वस्तु का निचला हिस्सा
- वाक्य में प्रयोग -
इस कंप्यूटर का आधार टूट गया है । / इस कुर्सी का एक पैर टूट गया है ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह संबंध जो किसी के लिए नींव या आधार दे या मुहैया कराए
- वाक्य में प्रयोग -
वे एक मित्रवत आधार पर हैं । / वे लोग एक अंतरिम आधार पर काम कर रहे हैं ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - ज्यामिति में वह रेखा या तल जिस पर कोई आकृति या घनपिंड ठहरा हुआ या स्थित माना जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
पाँच सेन्टीमीटर के आधार वाले ऐसे तीन त्रिभुज बनाएँ जिनके लम्ब और कर्ण अलग-अलग हों ।
- समानार्थी शब्द -
बेस
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - वह मानव निर्मित वस्तु जिसमें कुछ रखा जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
वह कुत्ते को मिट्टी के पात्र में दूध पिला रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
पात्र ,
संपुट
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - मकान आदि बनाने के समय उसका वह मूल भाग जो दीवारों की दृढ़ता के लिए ज़मीन खोदकर और उसमें से दीवारों की जोड़ाई आरंभ करके बनाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
नींव के मज़बूत रहने पर ही बहुमंज़िली इमारत बनाई जा सकती है ।
- समानार्थी शब्द -
नींव ,
बुनियाद
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - व्याकरण में कर्म तथा क्रिया का आधार, सातवाँ कारक
- वाक्य में प्रयोग -
अधिकरण की विभक्ति में, पर है ।
- समानार्थी शब्द -
अधिकरण ,
अधिकरण कारक
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - योगानुसार मानव शरीर के षट चक्रों में से एक
- वाक्य में प्रयोग -
मूलाधार को गुदा तथा शिश्न के बीच में स्थित माना जाता है ।
- समानार्थी शब्द -
मूलाधार ,
मूलाधार चक्र
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - भारी वस्तु आदि को टिकाए रखने के लिए उसके नीचे लगाई हुई लकड़ी
- वाक्य में प्रयोग -
केले का पेड़ फलों के भार से झुक रहा है उसे थूनी लगा दो ।
- समानार्थी शब्द -
थूनी ,
टेक ,
ठेक
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - आश्रय या सहारा देने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
रामू आज भी अपने आश्रयदाता सेठ का गुणगान करते नहीं थकता है ।
- समानार्थी शब्द -
आश्रयदाता
-
परिभाषा - चित्र बनाने के लिए मसाले से तैयार की हुई सतह या तल
- वाक्य में प्रयोग -
चित्रकार नीली ज़मीन पर चित्र बना रहा है ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी पेड़ या पौधे के चारों और बनाया हुआ वह घेरदार गड्ढा जिसमें उसे सींचने के लिए पानी डाला जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
उसने पौधे में पानी देने के लिए थाला बनाया ।
- समानार्थी शब्द -
थाला ,
थाँवला ,
आलवाल
- लिंग -
अज्ञात