- 
                                परिभाषा -  किसी विषय का कुछ विस्तार से किया हुआ वर्णन
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 वह रामायण की टीका लिख रहा है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    व्याख्या     , 
                                
                                    विवरण     , 
                                
                                    आदर्श     , 
                                
                                    तफ़सीर    
                                
                              
- लिंग - 
                                स्त्रीलिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  वर्णन   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  कन्यापक्ष के लोगों की वर के मस्तक पर तिलक लगाकर विवाह निश्चित करने की क्रिया
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 लड़केवालों ने टीके के बाद शादी से इन्कार कर दिया।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    तिलक     , 
                                
                                    फलदान    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  सामाजिक कार्य   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  एक गहना जिसे स्त्रियाँ माथे पर पहनती हैं
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 दुलहन के माथे पर रत्नजड़ित टीका सुशोभित हो रहा है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    मांग टीका     , 
                                
                                    मँगटीका     , 
                                
                                    ललाटिका     , 
                                
                                    माँगफूल    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  शिरोभूषण   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  शरीर को किसी विशेष रोग से बचाने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एक औषध जो सुई द्वारा शरीर में पहुँचा दी जाती है
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 विशेष रोग के लिए तैयार किया गया टीका उस रोग से शरीर को बचाता है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    वैक्सीन    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  औषध   
                                
                                
- प्रकार - 
                                
                                  जीवाणु विष  
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  वह पुस्तक जिसमें किसी विषय का कुछ विस्तार से वर्णन किया गया हो
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 माँ रामायण की एक टीका पढ़ रही है।
                              
- लिंग - 
                                स्त्रीलिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  पुस्तक   
                                
                                
- प्रकार - 
                                
                                  महाभाष्य  
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  चंदन, केसर आदि से मस्तक, बाहु आदि पर लगाया जाने वाला चिह्न
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 वह पूजा करते समय भगवान को तिलक लगाता है। / चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीर, तुलसीदास चंदन घिसें तिलक देत रघुबीर।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    तिलक     , 
                                
                                    टिक्का    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  निशान   
                                
                                
- प्रकार - 
                                
                                  रामफटाका   , 
                                
                                  सिंहासन   , 
                                
                                  त्रिपुंड  
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  किसी रोग को रोकने के लिए उस रोग का चेप या रस शरीर में सुई के द्वारा प्रविष्ट करने की क्रिया
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 कुछ जानलेवा रोगों से बचने के लिए टीकाकरण आवश्यक होता है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    टीकाकरण    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  क्रिया   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  राजसिंहासन या गद्दी पर बैठने के समय होनेवाला कृत्य
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 राजतिलक होने से पहले ही राम को बनवास जाना पड़ा।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    राजतिलक     , 
                                
                                    राज्याभिषेक     , 
                                
                                    अभिषेक     , 
                                
                                    अभिषेचन    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  धर्म-कर्म   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  वह जो किसी से सब बातों में बढ़ा-चढ़ा या श्रेष्ठ हो
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 रामचंद्र रघुकुल के शिरोमणि थे।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    शिरोमणि     , 
                                
                                    सिरमौर     , 
                                
                                    सिरताज     , 
                                
                                    सरताज    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  व्यक्ति