हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
कला
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी कार्य को भली-भाँति करने का कौशल, विशेषतः ऐसा कार्य जिसके संपादन के लिए ज्ञान के अतिरिक्त कौशल और अभ्यास की आवश्यकता हो
  • वाक्य में प्रयोग - उसकी गाना गाने की कला से सभी मोहित हो जाते हैं।
  • बहुवचन - कलाएँ
  • समानार्थी शब्द - हुनर
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • गणनीयता - गणनीय
  • एक तरह का - योग्यता
  • प्रकार - दाँव , लेखन शैली , भाषा शैली , धनुर्विद्या , अभिनय , संगीत , चित्रकला
कला
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - चंद्रमा या उसके प्रकाश का सोलहवाँ अंश या भाग
  • वाक्य में प्रयोग - पूरनमासी का चंद्रमा अपनी सोलहों कलाओं से युक्त होता है।
  • समानार्थी शब्द - इंदु कला , इंदुकला
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - भाग
कला
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - मरीचि ऋषि की पत्नी जो कर्दम ऋषि और देवहूति की पुत्री थीं
  • वाक्य में प्रयोग - कश्यप मुनि कला के गर्भ से उत्पन्न हुए थे।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - पौराणिक महिला
कला
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक वर्णवृत्त
  • वाक्य में प्रयोग - कला के प्रत्येक चरण में एक भगण और एक गुरु होता है।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - वर्णवृत्त
कला
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - शिक्षण की एक शाखा जिसमें विज्ञान और कॉमर्स के विषयों को छोड़कर अन्य विषयों का अध्ययन या अध्यापन किया जाता है
  • वाक्य में प्रयोग - नागरिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, नृत्य, संगीत, आदि सब कला के अंतर्गत आते हैं।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - विषय
कला
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कला संबंधी वह कर्म जिसके संपादन के लिए ज्ञान के अतिरिक्त कौशल और अभ्यास की आवश्यकता हो
  • वाक्य में प्रयोग - कलाकारी सबके बस की बात नहीं।
  • समानार्थी शब्द - कलाकारी , कला कर्म , शिल्प , शिल्पकारी
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - काम
  • प्रकार - मूर्तिकला , हस्तशिल्प , मीनाकारी
कला
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - चित्र, ग्रंथ, वास्तु आदि के रूप में बनाई हुई वस्तु
  • वाक्य में प्रयोग - आजकल गाँधी मैदान में भारतीय कलाकृतियों की प्रदर्शनी चल रही है।
  • समानार्थी शब्द - कलाकृति , रचितकृति , कला-कृति , रचित-कृति
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - मानव कृति
  • प्रकार - चित्र , पुस्तक , प्रकाशन , त्रिविम मूर्तिकला , साहित्यिक कृति , बेल , गीत-संगीत
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay