परिभाषा - खाली या रिक्त स्थान
वाक्य में प्रयोग -
वह शून्य में घूर रही थी।
समानार्थी शब्द -
आकाश ,
अवकाश
परिभाषा - गणित की वह संख्या जिसे किसी संख्या में जोड़ने या घटाने पर उस संख्या का मान नहीं बदलता
वाक्य में प्रयोग -
एक के आगे शून्य लिखने पर दस बनता है।
परिभाषा - (क्रिकेट) किसी बल्लेबाज का वह स्कोर जिसमें एक भी रन न बना हो
वाक्य में प्रयोग -
इस पारी में उसे शून्य मिला।
परिभाषा - ऐसी जगह जिसमें वायु भी न हो
वाक्य में प्रयोग -
शून्य में आवाज़ सुनाई नहीं देती।
परिभाषा - बगैर
वाक्य में प्रयोग -
बटन रहित कोट मत पहनो। / बिना बटन का कोट मत पहनो।
समानार्थी शब्द -
रहित ,
बिना ,
बग़ैर
परिभाषा - जो भरा न हो
वाक्य में प्रयोग -
यह गिलास खाली है।
समानार्थी शब्द -
रिक्त
परिभाषा - रेखागणित में, वह छोटा गोल धब्बा जो किसी स्थान का निर्देश तो करता है पर न तो उसमें लम्बाई, चौड़ाई का होना माना जाता है और न जिसका विभाग हो सकता है
वाक्य में प्रयोग -
बच्चे ने खेल-खेल में बिंदुओं को मिलाकर हाथी का चित्र बना दिया।
समानार्थी शब्द -
बिंदु ,
नुक़्ता ,
बिंदी
परिभाषा - वह स्थान जहाँ कोई न हो
वाक्य में प्रयोग -
कुछ लोग निर्जन स्थान में निवास करना पसंद करते हैं। / शाम के समय अकेले में मत जाओ।
समानार्थी शब्द -
निर्जन स्थान ,
एकांत ,
एकांत स्थल
परिभाषा - जो सच न हो
वाक्य में प्रयोग -
झूठी बातें मत बोलो।
समानार्थी शब्द -
झूठा ,
असत्य ,
गलत
परिभाषा - जिसका कोई आकार न हो
वाक्य में प्रयोग -
संत कबीर निराकार ईश्वर के उपासक थे।
समानार्थी शब्द -
निराकार ,
अमूर्त ,
निरंकार
परिभाषा - खुले स्थान में ऊपर की ओर दिखाई देने वाला खाली स्थान
वाक्य में प्रयोग -
आकाश में अनगिनत तारे हैं। / आसमान में अनगिनत तारे हैं।
समानार्थी शब्द -
आसमान ,
आकाश ,
गगन
परिभाषा - भगवान
वाक्य में प्रयोग -
उसने भगवान को प्रसाद चढ़ाया।
समानार्थी शब्द -
भगवान ,
कर्ता ,
ईश्वर
परिभाषा - हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं
वाक्य में प्रयोग -
राम और कृष्ण विष्णु के ही अवतार हैं।
समानार्थी शब्द -
विष्णु ,
नारायण ,
सत्यनारायण