- 
                                  परिभाषा -  हाथ में ली हुई कोई चीज इस प्रकार पकड़ से अलग करना कि वह नीचे आ गिरे
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   बच्चे ने घर की चाबी कहाँ फेंकी, कुछ पता नहीं चल रहा है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    गिराना     , 
                                  
                                    छोड़ना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  झोंके से दूर हटाना या डालना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   मोहन ने गेंद श्याम की तरफ उछाली। / उसने तेज़ी से गेंद मेरी ओर फेंकी।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    उछालना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  झोंके से दूर हटाना या डालना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   उसने तेजी के साथ गेंद को फेंका। / कूड़ेदान में कचरा फेंकते हैं।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    थ्रो करना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  असावधानी या भूल से कोई चीज़ कहीं छोड़ या गिरा देना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   पता नहीं कहाँ रमेश ने चार सौ रुपए फेंक दिए।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    गिराना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  किसी वस्तु को फेंकने की क्रिया
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   इन वस्तुओं को फेंकना आवश्यक हो गया है। / वनवासी अस्त्र-आक्षेपण में निपुण होते हैं।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    अधिक्षेपण     , 
                                  
                                    अधिक्षेप    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  अनावश्यक या व्यर्थ समझकर दूर हटाना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   ये पुराने कपड़े फेंको और नये कपड़े पहनो।
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  बढ़-बढ़कर बोलना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   प्रेम अपने दोस्तों के बीच बहुत हाँकता है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    हाँकना     , 
                                  
                                    झाड़ना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  नष्ट करना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   सावकार के बेटे की लापरवाही से पिता का जमा-जमाया व्यापार बह गया।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    बहाना     , 
                                  
                                    फूँकना     , 
                                  
                                    बरबाद करना