हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
झाड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी चीज पर पड़ी या लगी हुई कोई दूसरी चीज को हटाना
  • वाक्य में प्रयोग - वह हरदिन पूरे घर को झाड़ती है।
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - झाड़
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - मिटाना
  • प्रकार - गाहना
झाड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - रोग या प्रेत बाधा दूर करने के लिए झाड़ते हुए मंत्र पढ़कर फूँकना
  • वाक्य में प्रयोग - ओझा उस व्यक्ति को झाड़ रहा है।
  • समानार्थी शब्द - झाड़ना-फूँकना , झाड़-फूँक करना
  • एक तरह का - काम करना
झाड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी चीज पर पड़ी हुई धूल आदि हटाने के लिए उसे उठाकर झटका देना
  • वाक्य में प्रयोग - वह बिस्तर झटक रहा है।
  • समानार्थी शब्द - झटकना , झटकारना
  • एक तरह का - झटकना
झाड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - बढ़-बढ़कर बोलना
  • वाक्य में प्रयोग - प्रेम अपने दोस्तों के बीच बहुत हाँकता है।
  • समानार्थी शब्द - हाँकना , फेंकना
  • एक तरह का - फ़रमाना
झाड़ना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कपड़े आदि को हवा में झटकने की क्रिया या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - धोती को फटकने के बाद ही सुखाना चाहिए ताकि उसमें सिलवट न रहे।
  • समानार्थी शब्द - फटकना , फटकन , झटकना , झटकारना
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - काम
  • प्रकार - फटकना
झाड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - धोखा देकर माल ले लेना
  • वाक्य में प्रयोग - वह लोगों को मूड़ता है।
  • समानार्थी शब्द - मूड़ना , ठगना , ऐंठना
  • एक तरह का - लेना
झाड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - क्रोधपूर्वक जोर से कोई कड़ी बात कहना
  • वाक्य में प्रयोग - वह एक भोली लड़की को डाँट रहा था। / वह एक भोली लड़की को फटकार रहा था। / वह एक भोली लड़की को डाँट पिला रहा था।
  • समानार्थी शब्द - डाँट पिलाना , फटकारना , डाँट बताना , डाँटना , डपटना
  • एक तरह का - चिल्लाना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay