-
परिभाषा - लोहे आदि का वह फल जो हल के नीचे लगा रहता है और जिससे जमीन खुदती या जुतती है
- वाक्य में प्रयोग -
जुताई करते समय बैल के पैर में फाल लग गया ।
- समानार्थी शब्द -
कुसी ,
कुस
-
परिभाषा - कुछ विशिष्ट पौधों या फलों के रेशों से बुना हुआ कपड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
मध्ययुग में रूई से बुने कपड़ों को भी फाल कहते थे ।
-
परिभाषा - नौ प्रकार की दैवी परीक्षाओं या दिव्यों में से एक जिसमें लोहे की तपाई हुई फाल अपराधी को चटाते थे
- वाक्य में प्रयोग -
गरम फाल से जीभ जलने पर अभियुक्त को दोषी और न जलने पर निर्दोष समझते थे ।"
-
परिभाषा - रमल में पाँसा आदि फेंककर शुभ-अशुभ बताने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
वह ज्योतिषी के फाल से बहुत प्रभावित हुआ ।
-
परिभाषा - एक उपकरण जिससे मिट्टी आदि खोदकर उठाई जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
किसान फावड़े से गोबर की खाद उठाकर टोकरी में डाल रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
फावड़ा
-
परिभाषा - कट या टूटकर निकला हुआ अथवा कतर या काटकर निकाला हुआ छोटा टुकड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
अचानक पत्थर का एक कतरा ज़मीन पर गिरा ।
- समानार्थी शब्द -
कतरा
-
परिभाषा - सुपारी के कटे हुए टुकड़े
- वाक्य में प्रयोग -
उसने बाजार से सौ ग्राम छालिया मँगाई ।
- समानार्थी शब्द -
छालिया ,
कतरा
-
परिभाषा - उतनी दूरी या अंतर जो फलांग से तै की जाए
- वाक्य में प्रयोग -
गाड़ी को चार फलांग धकेलने के बाद हम थक गए ।
-
परिभाषा - चलने या दौड़ने में एक जगह से पैर उठाकर दूसरी जगह रखने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
उसके कदम डगमगा रहे थे। / वह जल्दी घर पहुँचने के लिए लंबे-लंबे डग भर रहा था ।
- समानार्थी शब्द -
डग
-
परिभाषा - उतनी दूरी जो एक कदम में तय की जाए
- वाक्य में प्रयोग -
मेरा घर यहाँ से लगभग आठ-दस क़दम पर है ।
- समानार्थी शब्द -
डग
-
परिभाषा - कहीं पहुँचने के लिए उछलने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
एक ही छलाँग में वह उस पार गया ।
- समानार्थी शब्द -
छलाँग ,
फलाँग
-
परिभाषा - एक शस्त्र
- वाक्य में प्रयोग -
उसने शत्रु पर फरसे से वार किया ।
- समानार्थी शब्द -
फरसा ,
परसा ,
कुठार
-
परिभाषा - एक पौधा जिसके डोडों से रुई निकलती है
- वाक्य में प्रयोग -
कपास की रुई बहुत ही उपयोगी है ।
- समानार्थी शब्द -
कपास ,
अपूरणी ,
वादरा
-
परिभाषा - कृष्ण के बड़े भाई जो रोहिणी के पुत्र थे
- वाक्य में प्रयोग -
बलराम शेषनाग के अवतार माने जाते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
बलराम ,
दाऊ ,
बलदाऊ
-
परिभाषा - भगवान् शिव का एक नाम
- वाक्य में प्रयोग -
त्रिनेत्र भगवान् शिव का एक नाम है।
- समानार्थी शब्द -
शिव ,
त्रिनेत्र ,
शंकर