परिभाषा - व्यक्ति या वस्तु में सदा प्रायः एक-सा बना रहने वाला मूल या मुख्य गुण
वाक्य में प्रयोग -
वह स्वभाव से शर्मीला है।
समानार्थी शब्द -
स्वभाव ,
प्रकृति ,
मिज़ाज
परिभाषा - मन की वह स्थिति जिसमें वह किसी ऐसे काम या बात की ओर अग्रसर होता है जो उसे प्रिय तथा रुचिकर होती है
वाक्य में प्रयोग -
उसका रुझान पढ़ाई में है।
समानार्थी शब्द -
रुझान ,
झुकाव
परिभाषा - किसी ओर प्रवृत्त होने की क्रिया या भाव
वाक्य में प्रयोग -
वोटों का रुझान कांग्रेस की ओर है।
समानार्थी शब्द -
रुझान ,
झुकाव
परिभाषा - हाथी का मद
वाक्य में प्रयोग -
इस हाथी की कनपटी से दान बह रहा है।
समानार्थी शब्द -
दान ,
मदजल ,
मद
परिभाषा - वह राशि या संख्या जिससे दूसरी राशि या संख्या को गुणा किया जाए
वाक्य में प्रयोग -
अध्यापकजी छात्रों को गुणनांक,गुण्यांक और गुणनफल के बारे में बता रहे हैं।
समानार्थी शब्द -
गुणनांक ,
गुणांक ,
गुणन अंक
परिभाषा - जल,वायु आदि का किसी दिशा में बहने की क्रिया
वाक्य में प्रयोग -
बरसात के दिनों में नदियों का बहाव बढ़ जाता है। / नदी की तेज धार में नाव हिल रही थी। / बरसात के दिनों में नदियों का प्रवाह बढ़ जाता है।
समानार्थी शब्द -
प्रवाह ,
धार ,
बहाव
परिभाषा - भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक शहर जो हिंदू तीर्थ भी है
वाक्य में प्रयोग -
उज्जैन में भगवान शिव का महाकाल नामक ज्योतिर्लिंग स्थित है।
समानार्थी शब्द -
उज्जैन ,
उज्जैन नगरी ,
उज्जयिनी
परिभाषा - प्राचीन भारतीय आर्यों का एक धार्मिक कार्य जिसमें हवन आदि होते थे
वाक्य में प्रयोग -
वैदिक युग में यज्ञ का बड़ा महत्व था।
समानार्थी शब्द -
यज्ञ ,
याग ,
सत्र
परिभाषा - वह निश्चित और अटल दैवी विधान जिसके अनुसार मनुष्य के सब कार्य पहले ही से नियत किये हुए माने जाते हैं और जिसका स्थान ललाट माना गया है
वाक्य में प्रयोग -
कर्मवादी भाग्य में विश्वास नहीं करते। / दैव के भरोसे बैठने वाला जीवन में कुछ नहीं पा सकता।
समानार्थी शब्द -
भाग्य ,
नसीब ,
किस्मत
परिभाषा - पहले-पहल अस्तित्व में आने की क्रिया या भाव
वाक्य में प्रयोग -
पृथ्वी पर सबसे पहले एककोशीय जीवों की उत्पत्ति हुई।
समानार्थी शब्द -
उत्पत्ति ,
आविर्भाव ,
पैदाइश
परिभाषा - किसी कार्य, बात आदि का आरंभ
वाक्य में प्रयोग -
स्कूल में खेल प्रतियोगिता की शुरुआत दौड़ से हुई।
समानार्थी शब्द -
शुरुआत ,
शुरू ,
आरंभ
परिभाषा - वह सूचना जो रेडियो, समाचार पत्रों, आदि से प्राप्त हो
वाक्य में प्रयोग -
दादाजी टीवी पर समाचार सुन रहे हैं। / दादाजी टीवी पर खबर सुन रहे हैं।
समानार्थी शब्द -
खबर ,
खबर ,
समाचार