हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
खबर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह बात आदि जो किसी को किसी विषय का ज्ञान या परिचय कराने के लिए कही जाए
  • वाक्य में प्रयोग - मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की जानकारी दी है। / मुझे सूचना मिली है कि आपका तबादला हो गया है।
  • समानार्थी शब्द - सूचना , जानकारी , सूचना-सामग्री
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - ख़बर
  • एक तरह का - संचार
  • प्रकार - परिचय , समाचार , घोषणा , संदेश , पता , निर्देश , सूची
खबर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह सूचना जो रेडियो, समाचार पत्रों, आदि से प्राप्त हो
  • वाक्य में प्रयोग - दादाजी टीवी पर खबर सुन रहे हैं।
  • बहुवचन - खबरें
  • समानार्थी शब्द - समाचार
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • संज्ञा के प्रकार - भाववाचक
  • एक तरह का - सूचना
  • प्रकार - सुध , अशुभ समाचार , संदेश , सनसनीखेज समाचार , तार , ख़ुशख़बरी , वारदात
खबर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी उद्देश्य से कही या कहलाई हुई या लिखित या सांकेतिक कोई महत्वपूर्ण बात
  • वाक्य में प्रयोग - कल ही हमें मामा की शादी का संदेश मिला। / कल ही हमें मामा की शादी की ख़बर मिली।
  • समानार्थी शब्द - समाचार , संदेशा
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - ख़बर
  • एक तरह का - सूचना
  • प्रकार - विज्ञापन
खबर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - जबानी कहलाया हुआ समाचार
  • वाक्य में प्रयोग - मैंने आपको बुलाने के लिए राम से संदेश भेजा था।
  • समानार्थी शब्द - संदेश , संदेशा , संदेसा
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - ख़बर
  • एक तरह का - समाचार
खबर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - हाल-चाल
  • वाक्य में प्रयोग - विलायत जाने के बाद से मनोज ने कभी भी अपने ग्रामीण माँ-बाप की सुध नहीं ली।
  • समानार्थी शब्द - सुध , सुधि
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - ख़बर
  • एक तरह का - समाचार
खबर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगे
  • वाक्य में प्रयोग - पुस्तक में इस प्रश्न को हल करने के लिए संकेत दिए गए हैं।
  • समानार्थी शब्द - संकेत , सूत्र
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - सूचना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay