-
परिभाषा - मन को अप्रिय लगनेवाली वह अवस्था जिससे हम छुटकारा पाने चाहते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
परेशानी में ही अपनों की याद आती है।
- बहुवचन -
परेशानियाँ
- समानार्थी शब्द -
दुख ,
तक़लीफ़
-
परिभाषा - वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ अड़चन या बाधा हो
- वाक्य में प्रयोग -
गर्मियों में बिजली चली जाती है तब बहुत परेशानी होती है।
- बहुवचन -
परेशानियाँ
- समानार्थी शब्द -
कठिनाई ,
दिक्कत
-
परिभाषा - परेशान करने वाली बात आदि
- वाक्य में प्रयोग -
आप अपनी परेशानी बताएँ, उसका समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
-
परिभाषा - अस्वस्थता के कारण होने वाली पीड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
उसे दमे की शिकायत है।
- समानार्थी शब्द -
शिकायत ,
तकलीफ ,
तक़लीफ़
-
परिभाषा - उद्विग्न होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
उद्विग्नता के कारण इस कार्य में मैं अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा हूँ।
- समानार्थी शब्द -
उद्विग्नता ,
अकुलाहट ,
विकलता