-
परिभाषा - महिला देवता या देवता की स्त्री
- वाक्य में प्रयोग -
सती अनसूया ने देवी सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती का घमंड तोड़ने के लिए ब्रह्मा, विष्णु और महेश को बालक बना दिया था ।
- समानार्थी शब्द -
देवांगना ,
देवाङ्गना
-
परिभाषा - दैवीय गुणों एवं शक्तियों से परिपूर्ण पौराणिक स्त्री
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे कुल की देवी का नाम बंजारी देवी है ।
-
परिभाषा - श्रेष्ठ गुणोंवाली तथा उच्च आचार-विचारों वाली अच्छे स्वभाव की स्त्री
- वाक्य में प्रयोग -
उसकी पत्नी देवी है ।
-
परिभाषा - किसी स्त्री को संबोधित करने के लिए प्रयुक्त एक आदरसूचक संबोधन
- वाक्य में प्रयोग -
देवीजी, क्या आप मुझे न्यायालय का रास्ता बता सकती हैं ?
-
परिभाषा - स्त्रियों के नाम के अंत में लगने वाला शब्द
- वाक्य में प्रयोग -
शीला देवी अपने घर पर नहीं थी ।
-
परिभाषा - एक देवी जिन्होंने अनेक असुरों का वध किया और जो आदि शक्ति मानी जाती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
नवरात्र में लोग जगह-जगह दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
दुर्गा ,
अष्टभुजा ,
आदि शक्ति
-
परिभाषा - राजा की प्रधान पत्नी
- वाक्य में प्रयोग -
मंदोदरी लंकाधिपति रावण की पटरानी थीं ।
- समानार्थी शब्द -
पटरानी ,
महारानी ,
परम भट्टारिका