हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक तरह का चाकू
  • वाक्य में प्रयोग - दाव से सब्जी काटते हैं।
  • बहुवचन - दाव
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक प्रकार का प्राचीन हथियार या शस्त्र
  • वाक्य में प्रयोग - इस संग्रहालय में दाव भी है।
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह धन, वस्तु आदि जो पाँसे, जुए आदि खेलों के समय हार-जीत के लिए खिलाड़ी सामने रखते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - युधिष्ठिर ने पाँसे के खेल में द्रौपदी को दाँव पर लगाया था।
  • समानार्थी शब्द - दावँ
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - वन में वृक्षों की रगड़ से आप-से-आप लगनेवाली आग
  • वाक्य में प्रयोग - दावानल से पूरा जंगल जल गया।
  • समानार्थी शब्द - दावानल , दावाग्नि , दावा
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - जुए के खेलों में कौडीं, पासे आदि के पड़ने की स्थिति जिससे किसी खेलाड़ी या पक्ष की जीत होती है
  • वाक्य में प्रयोग - सभी जुआरी दाँव की प्रतीक्षा में थे।
  • समानार्थी शब्द - दाँव , हाथ , दावँ
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - जलने से होनेवाली तकलीफ
  • वाक्य में प्रयोग - मिर्च खाने से उसके मुँह में जलन हो गई।
  • समानार्थी शब्द - जलन , ताप , दाह
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - काँस की तरह की एक घास जिसका उपयोग कुछ धार्मिक कृत्यों में होता है
  • वाक्य में प्रयोग - हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों में कुश की आवश्यकता पड़ती है।
  • समानार्थी शब्द - कुश , कुशा , डाभ
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुश्ती में विपक्षी को हराने या दबाने के लिए काम में लाई जानेवाली युक्ति
  • वाक्य में प्रयोग - उसने एक ही दाँव में मोटे पहलवान को चित्त कर दिया।
  • समानार्थी शब्द - दाँव , चाल , पेंच
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी विषय के ठीक होने के संबंध में दृढ़ता पूवर्क कुछ कहने का वह प्रकार जिसमें सत्य या असत्य सिद्ध होने पर हार-जीत व कुछ लेन-देन भी हो
  • वाक्य में प्रयोग - राहुल शर्त जीत गया।
  • समानार्थी शब्द - शर्त
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई कार्य करने या खेल खेलने का वह अवसर जो सब खिलाड़ियों को बारी-बारी से मिलता है
  • वाक्य में प्रयोग - अब राम की पारी है।
  • समानार्थी शब्द - पारी , नंबर , बाज़ी
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - रौशनी और गर्मी से भरा ताप जिसका इस्तेमाल जलाने के लिए करते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - आग में सारा घर जल गया।
  • समानार्थी शब्द - आग , अग्नि
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - ऐसा समय या परिस्थिति जिसमें कोई काम आसानी से हो
  • वाक्य में प्रयोग - हमें मौके का फ़ायदा उठाना चाहिए।
  • समानार्थी शब्द - मौका , अवसर , समय
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - ऐसी जगह जहाँ बहुत दूर तक पेड़-पौधे, झाड़ियाँ आदि अपने आप उगी होती हैं
  • वाक्य में प्रयोग - जंगल में तरह-तरह के जानवर रहते हैं।
  • समानार्थी शब्द - जंगल , वन , अरण्य
दाव
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - औषध के काम में आने वाला एक जंगली पेड़
  • वाक्य में प्रयोग - धावरा लंबा और सुंदर होता है।
  • समानार्थी शब्द - धावरा , धावड़ा , धव
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay