-
परिभाषा - नाचने, गाने, बजाने आदि में गति का मीटर
- वाक्य में प्रयोग -
गाने-बजाने में सुर और ताल का बहुत महत्व होता है।
- बहुवचन -
ताल
-
परिभाषा - जाँघ या बाहु पर जोर से हथेली मारकर शब्द उत्पन्न करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
उसने ताल ठोंककर मनोज को ललकारा ।
-
परिभाषा - चश्मे के काँच का एक पल्ला
- वाक्य में प्रयोग -
फ्रेम में ताल ठीक से नहीं बैठा है ।
-
परिभाषा - पानी का बड़ा कुंड
- वाक्य में प्रयोग -
ताल के किनारे हरियाली है ।
- समानार्थी शब्द -
तालाब ,
पोखर
-
परिभाषा - एक बड़ा, शाखाहीन पेड़ जो खम्बे के रूप में सीधा ऊपर बढ़ता है और जिसके सिरे पर बड़े-बड़े पत्ते होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
नदी के पास ताड़ का जंगल है।
- समानार्थी शब्द -
ताड़ ,
तरकुल ,
ताड़वृक्ष
-
परिभाषा - हाथ का कलाई के आगे का वह भीतरी चौ़ड़ा हिस्सा जिसके आगे उँगलियाँ होती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
बॉल पकड़ते समय हथेली में चोट लग गई।
- समानार्थी शब्द -
हथेली ,
करतल
-
परिभाषा - तलवार की मूठ
- वाक्य में प्रयोग -
इस तलवार का वारंग टूट गया है ।
- समानार्थी शब्द -
वारंग ,
त्सरु
-
परिभाषा - संगीत में ताल देने के काम आनेवाली दो कटोरियाँ जिनके टकराने से शब्द होता है
- वाक्य में प्रयोग -
मंदिर में मँजीरा बज रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
जोड़ी
-
परिभाषा - कँटीले वृक्ष से प्राप्त एक प्रकार का गोल बड़ा फल जिसका गूदा लसदार होता है
- वाक्य में प्रयोग -
बेल का शर्बत पेट के लिए बहुत अच्छा होता है ।
- समानार्थी शब्द -
बेल ,
श्रीफल ,
शांडिल्य
-
परिभाषा - मँजीरे की तरह का गोलाकार धातु के टुकड़ों का जोड़ा जो पूजन आदि के समय बजाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
कीर्तन में कई जोड़े झाँझ बज रहे थे ।
- समानार्थी शब्द -
झाल
-
परिभाषा - एक कँटीला वृक्ष जिसके फल का छिलका बहुत ही कड़ा और चिकना होता है
- वाक्य में प्रयोग -
बेल के पत्ते त्रिपत्रक, संयुक्त एवं हल्की सी गंधयुक्त होते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
बेल ,
श्रीफल ,
बिल्व