-
परिभाषा - साल नामक पेड़ की जाति का एक पेड़
- वाक्य में प्रयोग -
इस जगह पर तार्क्ष्यप्रसव की अधिकता है।
- समानार्थी शब्द -
तार्क्ष्यप्रसव
-
परिभाषा - दो या चार पहियों की एक प्रकार की पुरानी सवारी गाड़ी जिसे घोड़े खींचते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
महाभारत के युद्ध में भगवान कृष्ण अर्जुन के सारथी बने और उनका रथ हाँका।
- समानार्थी शब्द -
रथ ,
चक्रपाद ,
चक्रचारी
-
परिभाषा - धर्म-ग्रंथों के अनुसार एक देवता जो सूर्य के सारथी हैं
- वाक्य में प्रयोग -
अरुण कश्यप मुनि के पुत्र हैं।
- समानार्थी शब्द -
अरुण ,
अरुन ,
काश्यप
-
परिभाषा - दारुहल्दी की जड़ और लकड़ी के रस को गाढ़ा करके बननेवाली एक औषध
- वाक्य में प्रयोग -
रसराज का सेवन कई शारीरिक रोगों में किया जाता है।
- समानार्थी शब्द -
रसराज ,
रसौत ,
रसाग्रज
-
परिभाषा - पुराणों में वर्णित भगवान विष्णु का वाहन एक पक्षी
- वाक्य में प्रयोग -
गरुड़ भगवान विष्णु के परम भक्त भी हैं।
- समानार्थी शब्द -
गरुड़ ,
गरुण ,
अरुणाग्रज
-
परिभाषा - तेज दौड़ने वाला एक प्रसिद्ध पालतू चौपाया जिस पर लोग सवारी करते हैं तथा जो गाड़ियाँ,टाँगे,रथ आदि भी खींचता है
- वाक्य में प्रयोग -
राणा प्रताप के घोड़े का नाम चेतक था।
- समानार्थी शब्द -
घोड़ा ,
अश्व ,
केसरी
-
परिभाषा - एक रेंगने वाला पतला और लंबा जीव
- वाक्य में प्रयोग -
हमने बाग में एक साँप को रेंगते हुए देखा।
- समानार्थी शब्द -
साँप ,
सर्प
-
परिभाषा - एक बहुमूल्य पीली धातु जिसके गहने आदि बनते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
आजकल सोना बहुत महंगा हो गया है।
- समानार्थी शब्द -
सोना ,
स्वर्ण ,
कंचन