-
परिभाषा - एक प्राचीन देश
- वाक्य में प्रयोग -
चोल भारत के दक्षिण में था।
- समानार्थी शब्द -
चोल देश
-
परिभाषा - चोल देश का निवासी
- वाक्य में प्रयोग -
चोल बहुत बहादुर होते थे।
- समानार्थी शब्द -
चोलवासी
-
परिभाषा - वह ऊपरी परत जिसके अंदर या नीचे कोई जीव रहता हो
- वाक्य में प्रयोग -
कछुए का कवच बहुत कड़ा होता है।
- समानार्थी शब्द -
कवच ,
आवरण
-
परिभाषा - साधुओं-फकीरों आदि का ढीला-ढाला और लम्बा पहनावा
- वाक्य में प्रयोग -
चोला प्रायः सफेद या भगवे रंग का होता है।
- समानार्थी शब्द -
चोला
-
परिभाषा - स्त्रियों के पहनने की एक प्रकार की छोटी कुर्ती
- वाक्य में प्रयोग -
भिखारिन की फटी चोली देखकर ममता ने उसे अपनी चोली दे दी।
- समानार्थी शब्द -
चोली ,
अँगिका ,
कंचुकी
-
परिभाषा - फल, बीज आदि का ऊपरी हिस्सा
- वाक्य में प्रयोग -
केले का छिलका किसने सड़क पर फेंका?
- समानार्थी शब्द -
छिलका ,
बकला ,
बोकला