परिभाषा - वह वस्तु जिससे किसी वस्तु आदि को आच्छादित किया जाए या ढकने की वस्तु
वाक्य में प्रयोग -
आच्छाद से वस्तुएँ सुरक्षित रहती हैं।
समानार्थी शब्द -
आच्छाद ,
आच्छादक वस्तु ,
आच्छादन
परिभाषा - चलाए हुए अस्त्र-शस्त्र को निष्फल करने वाला अस्त्र
वाक्य में प्रयोग -
विश्व के हर देश के पास आग्नेयास्त्रों का आवरण होना आवश्यक है।
परिभाषा - वह ऊपरी परत जिसके अंदर या नीचे कोई जीव रहता हो
वाक्य में प्रयोग -
कछुए का कवच बहुत कड़ा होता है।
समानार्थी शब्द -
कवच ,
चोल
परिभाषा - वह कपड़ा जिसमें पुस्तकें, बहियाँ आदि बाँधी जाती हैं या बाँधकर रखी जाती हैं
वाक्य में प्रयोग -
दादाजी रसीदों को बस्ते में रखते हैं।
समानार्थी शब्द -
बस्ता ,
बसना ,
बेठन
परिभाषा - किसी वस्तु को ऊपर से या चारों ओर से ढकने वाली कोई कपड़े की सिली हुई वस्तु
वाक्य में प्रयोग -
खोल के कारण वस्तुएँ सुरक्षित रहती हैं।
समानार्थी शब्द -
खोल ,
कोश ,
कोष
परिभाषा - फल, बीज आदि का ऊपरी हिस्सा
वाक्य में प्रयोग -
केले का छिलका किसने सड़क पर फेंका?
समानार्थी शब्द -
छिलका ,
बकला ,
बोकला
परिभाषा - कोई वस्तु जो किसी चीज़ को चारों ओर से घेरती है।
वाक्य में प्रयोग -
उसने खेत के चारों ओर घेरा लगा रखा है। / उसने अपने खेत के चारों ओर कँटीले तारों की बाड़ लगा रखी है। / उसने अपने खेत के चारों ओर कँटीले तारों की घेर लगा रखा है।
समानार्थी शब्द -
घेर ,
बाड़ ,
घेरा