-
परिभाषा - वह मानव निर्मित वस्तु जिसमें कुछ रखा जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
वह कुत्ते को मिट्टी के पात्र में दूध पिला रहा है।
- समानार्थी शब्द -
पात्र ,
आधार ,
संपुट
-
परिभाषा - किसी से कुछ ऋण लेकर उसके बदले कोई चीज़ उसके पास रखने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
इस समय हम बंधक के द्वारा ही कुछ पैसे एकत्रित कर सकते हैं।
- समानार्थी शब्द -
गिरवी
-
परिभाषा - अजन्मे कशेरुकी की विकसित जन्तु की पहचाने जाने योग्य मुख्य विशेषताएँ दर्शाती विकास की अवस्था
- वाक्य में प्रयोग -
भ्रूण की हत्या करना अपराध है। / सीमा का गर्भ गिर गया।
- समानार्थी शब्द -
भ्रूण ,
गर्भ ,
पेट
-
परिभाषा - स्थापित या प्रतिष्ठा करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
चौक पर गाँधीजी की मूर्ति की स्थापना के लिए मंत्री जी आएँगे।
- समानार्थी शब्द -
स्थापना ,
प्रतिष्ठापन ,
प्रतिष्ठान