परिभाषा - शुरू से अंत तक
वाक्य में प्रयोग -
उसने इस घटना का पूरा विवरण पुलिस को बताया।
समानार्थी शब्द -
संपूर्ण ,
आद्योपांत ,
समग्र ,
आद्यांत
परिभाषा - जितने हैं वे सब
वाक्य में प्रयोग -
सभी लोग बच्चों को प्यार करते हैं। / पाँच-पाँच करके कुल दस बच्चे खेलने आए थे। / उसके आते ही सब लोग खड़े हो गए। / अतिथि के आते ही तमाम लोग खड़े हो गये। / मैंने सारा काम कर दिया। / मैंने उसको पूरे दस रुपये दिए। / उसके आते ही सभी लोग खड़े हो गए।
समानार्थी शब्द -
सब ,
सभी ,
तमाम ,
सारा
विशेषण के प्रकार -
संख्यावाचक
परिभाषा - कुल मिलाकर
वाक्य में प्रयोग -
वह यहाँ पर एक दो नहीं बल्कि पूरे पाँच साल रहा।
क्रिया विशेषण के प्रकार -
परिमाणवाचक
अव्यय -
ना
परिवर्तित क्रिया -
काम करना ,
होना
परिभाषा - पूरा का पूरा
वाक्य में प्रयोग -
बैंगन भरता बनाने के लिए उसे पहले साबुत ही पका लेते हैं। / मिहिर ने पूरी किताब पढ़ी।
समानार्थी शब्द -
सम्पूर्ण
परिभाषा - जो कुछ भी शेष न हो
वाक्य में प्रयोग -
राजू अपने तमाम दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया है।
समानार्थी शब्द -
तमाम
विलोम शब्द -
असमाप्त
परिभाषा - जो पूरी तरह से हो या पूरा
वाक्य में प्रयोग -
महेश निरा मूर्ख है।
समानार्थी शब्द -
निरा ,
पक्का
परिभाषा - एक प्रकार की बड़ी चलनी जिससे मोटे अनाज आदि चाले जाते हैं
वाक्य में प्रयोग -
वह पूरा से गेहूँ चाल रहा है।
लिंग -
पुल्लिंग
एक तरह का -
चलनी
परिभाषा - पूरी तरह से
वाक्य में प्रयोग -
महेश का इस कार्यालय पर पूरा नियंत्रण है। / वह मेरे काम से पूरा खुश है।
समानार्थी शब्द -
पूरी तरह
परिभाषा - बिना किसी खराबी या दोष के जो अपने आप में पूरा हो
वाक्य में प्रयोग -
एक पूर्ण कहानी सुनाइए। / एक पूर्ण गोला बनाइए।
समानार्थी शब्द -
पूर्ण ,
परिपूर्ण
परिभाषा - जितना हो सकता हो या जितना किया जा सकता हो
वाक्य में प्रयोग -
मैं आपकी हर संभव मदद करूँगा।
समानार्थी शब्द -
जहाँ तक हो सके
परिवर्तित क्रिया -
काम करना ,
होना