-
परिभाषा - फूलों का वह रंगीन पटल जिसके खिलने या छितराने से फूल का रूप बनता है
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चे ने कमल की पंखुड़ियाँ नोच दी ।
- समानार्थी शब्द -
पंखुड़ी ,
पुष्पदल ,
पंखुरिया ,
पंखड़ी
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
पुष्प भाग
- अंगीवाची -
फूल
-
परिभाषा - एक जगह पर उपस्थित एक से अधिक मनुष्य, पशु आदि जो एक इकाई के रूप में माने जाएँ
- वाक्य में प्रयोग -
हाथियों का दल आगे बढ़ रहा है ।
- बहुवचन -
दल
- समानार्थी शब्द -
समूह ,
झुंड ,
समुदाय ,
पलटन
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
- एक तरह का -
वस्तु
- प्रकार -
कुल ,
राशि ,
पांडव ,
वर्ण ,
लोग ,
जनसमूह ,
जुलूस
- का हिस्सा -
जंतु
-
परिभाषा - किसी विशेष कार्य, प्रदर्शन, व्यवसाय आदि के लिए बना हुआ कुछ लोगों का समूह
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे शहर में चित्रकूट की राम-लीला मंडली आई हुई है ।
- समानार्थी शब्द -
मंडली ,
टोली ,
संघ ,
पार्टी
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
समुदाय
- प्रकार -
अखाड़ा ,
संघ ,
अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ,
भक्त-मण्डली ,
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ,
जोगीड़ा
- का हिस्सा -
व्यक्ति
-
परिभाषा - किसी कार्य या उद्देश्य की सिद्धि के लिए बना लोगों का समूह
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे गुट में बारह साल से ऊपर के बच्चे नहीं हैं। / लड़कों की टोली ने खेल जीत लिया ।
- समानार्थी शब्द -
टोली ,
गुट
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
समुदाय
- प्रकार -
राजनीतिक दल ,
सेना ,
उड़नदस्ता ,
दस्ता ,
पंचायत ,
काफिला ,
पंच
-
परिभाषा - लोगों या दलों का एक अनधिकारिक समूह
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे विद्यालय का बुद्धिमान दल आज फिल्म देखने जा रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
टोली
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
समुदाय
-
परिभाषा - * लोगों का वह समूह जिनके पास प्रभावी कार्यों को करने की शक्ति या दमखम हो
- वाक्य में प्रयोग -
वह एक दल में शामिल होना चाहता है ।
- समानार्थी शब्द -
वाहिनी
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
समुदाय
- प्रकार -
सुरक्षा बल
-
परिभाषा - किसी वस्तु के उन समान खंडों में से प्रत्येक जो परस्पर जुड़े हों पर दबाव पड़ने पर अलग हो जाते हों
- वाक्य में प्रयोग -
अरहर, चने आदि में दो दल होते हैं ।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
वस्तु-भाग
-
परिभाषा - लोगों का वह समूह जो किसी विशेष कार्य जैसे कि किसी विषय पर विचार-विमर्श करने या योजना बनाने या किसी प्रतियोगिता के निर्णायक बनकर एकत्रित हुए हों
- वाक्य में प्रयोग -
वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक दल ने अपना निर्णय आयोजक को भेज दिया है ।
- समानार्थी शब्द -
पैनल
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
दल
-
परिभाषा - आनंद प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुए लोगों का समूह
- वाक्य में प्रयोग -
वह पार्टी में बाद में शामिल हो गई ।
- समानार्थी शब्द -
पार्टी ,
समूह ,
ग्रुप
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
समुदाय
- प्रकार -
चाय
- का हिस्सा -
व्यक्ति
-
परिभाषा - * एक जाति के जंगली स्तनपायियों का समुदाय जो साथ रहते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
हिरण के झुंड से विलग शावक को भेड़िए ने दबोच लिया ।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
समुदाय
- का हिस्सा -
स्तनपायी जन्तु
-
परिभाषा - पेड़-पौधों में होने वाला विशेषकर हरे रंग का वह पतला, हल्का अवयव जो उसकी टहनियों से निकलता है
- वाक्य में प्रयोग -
पत्ते विभिन्न प्रकार के होते हैं / केले का पात बड़ा होता है।
- समानार्थी शब्द -
पत्ता ,
पात ,
पर्ण ,
पत्र
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
वनस्पति अंग
- प्रकार -
कोंपल ,
पत्ती ,
तेजपत्ता ,
तुलसीदल ,
पान ,
कढ़ी पत्ता ,
बेलपत्र
- अंगीवाची -
दोना ,
पर्णकुटी ,
पताई ,
पेड़ ,
पंचपल्लव ,
पत्तल ,
अठोरा