हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
घोड़ा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - सींगरहित एक चौपाया जो गाड़ी खींचने और सवारी के काम में आता है
  • वाक्य में प्रयोग - राणा प्रताप के घोड़े का नाम चेतक था।
  • बहुवचन - घोड़े
  • समानार्थी शब्द - अश्व , केसरी , केशरी
  • लिंग - पुल्लिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • गणनीयता - गणनीय
  • एक तरह का - सवारी पशु
  • प्रकार - सुनाही , खंजन , कोतल , टट्टू , हैबर , घोड़ी , कुल्ला
  • का हिस्सा - टाप
  • अंगीवाची - फ़ील्ड , अश्व सेना , अस्तबल
घोड़ा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - नर घोड़ा
  • वाक्य में प्रयोग - घोड़ा तेज़ भाग रहा था।
  • बहुवचन - घोड़े
  • समानार्थी शब्द - अश्व , केसरी , तुरंग , तुरग
  • विलोम शब्द - घोड़ी
  • लिंग - पुल्लिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • गणनीयता - गणनीय
  • एक तरह का - घोड़ा
घोड़ा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - शतरंज का एक मोहरा
  • वाक्य में प्रयोग - उसका एक घोड़ा मारा गया।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - मोहरा
घोड़ा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक तरह का ऊँचा स्टूल जिस पर चढ़ने के लिए सीढ़ियाँ बनी होती हैं
  • वाक्य में प्रयोग - घोड़े पर चढ़कर बाई पंखा साफ करने लगी।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - स्टूल
घोड़ा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - दीवार से बाहर निकला हुआ वह पत्थर का टुकड़ा जो ऊपरी भार संभालने के लिए लगाया जाता है
  • वाक्य में प्रयोग - उसको घोड़े से चोट लग गई।
  • समानार्थी शब्द - घोड़िया , घोरिया
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - पत्थर
घोड़ा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - तख़्ता, चित्रफलक आदि को भूमि से ऊँचाई पर खड़ा करने के लिए, आधार के रूप में उपयोग में लाई जाने वाली एक लकड़ी की चौखट
  • वाक्य में प्रयोग - तख़्ते का घोड़ा कहाँ है ?
  • समानार्थी शब्द - घोड़ी
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - चौखट
घोड़ा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह तिपाई जिस पर मृदंग रखकर बजाते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - सुनंदा को मंदिर के एक कोने पर मृदंग रखने का ऊँचा घोड़ा दिखा।
  • समानार्थी शब्द - घोड़ी
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - तिपाई
घोड़ा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - खेल में वह व्यक्ति जिसकी पीठ पर दूसरे बच्चे घोड़े पर सवार होने की तरह सवार होते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - बच्चे घोड़े को तेजी से चलने के लिए कह रहे हैं।
  • समानार्थी शब्द - घोड़ी
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - व्यक्ति
घोड़ा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - बंदूक जैसे शस्त्रों में की वह कमानी जिसे दबाते या खींचते ही गोली चल जाती है
  • वाक्य में प्रयोग - उसने निशाना साधा और ट्रिगर दबा दिया।
  • समानार्थी शब्द - ट्रिगर , लिबलिबी , कुत्ता , चुटकी
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - यंत्र भाग
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay