हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
घूमना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी स्थान पर घूमना-फिरना
  • वाक्य में प्रयोग - हमने गोवा भी घूमा है।
  • समानार्थी शब्द - सैर करना , घूमना-फिरना , पर्यटन करना , अटना
  • एक तरह का - देखना
  • प्रकार - आवारागर्दी करना
घूमना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - जी बहलाने या व्यायाम, वायु सेवन, स्वास्थ्य सुधार आदि के लिए चलना-फिरना
  • वाक्य में प्रयोग - पिताजी रोज सुबह घूमते हैं।
  • समानार्थी शब्द - चलना-फिरना , टहलना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - जाना
  • प्रकार - गश्त लगाना
घूमना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पीछे की ओर घूमना
  • वाक्य में प्रयोग - राम की पुकार सुनकर श्याम लौटा।
  • समानार्थी शब्द - लौटना , फिरना , पलटना , मुड़ना
  • एक तरह का - मुड़ना
घूमना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी केंद्र पर स्थित वस्तु का गोल चक्कर लगाना
  • वाक्य में प्रयोग - चक्की के पाट, घड़ी की सुई, रथ के पहिए आदि घूमते हैं।
घूमना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु का बिना स्थान बदले या अपनी ही धुरी पर चक्कर खाना
  • वाक्य में प्रयोग - पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। / भौंरा ज़मीन पर नाच रहा है।
  • समानार्थी शब्द - चक्कर खाना , घूर्णित होना , नाचना
  • एक तरह का - काम करना
  • प्रकार - भँवराना
घूमना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु का किसी दूसरी वस्तु को केंद्र बनाकर उसके चारों ओर चक्कर लगाना
  • वाक्य में प्रयोग - पृथ्वी सूर्य के तथा चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमता है।
  • समानार्थी शब्द - चक्कर लगाना , परिक्रमा करना
  • एक तरह का - परिक्रमा करना
घूमना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - दिशा परिवर्तित करना
  • वाक्य में प्रयोग - वह स्कूल जाने के लिए निकला लेकिन तालाब की ओर मुड़ गया।
  • समानार्थी शब्द - मुड़ना
  • एक तरह का - काम करना
  • प्रकार - लौटना
घूमना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - घूमने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - पृथ्वी की अपनी घुरी पर घूर्णन के कारण ही दिन-रात होते हैं।
  • समानार्थी शब्द - घूर्णन , आवर्त , आवर्त्त , आवर्तन
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - क्रिया
घूमना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - टहलने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - टहलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
  • समानार्थी शब्द - टहलना , टहलाव , रमण
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - पदयात्रा
  • प्रकार - विहरण
घूमना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - उन्मत्त या मतवाला होना या अपने आप में न रहना
  • वाक्य में प्रयोग - सदमें के कारण उसका सिर फिर गया है।
  • समानार्थी शब्द - फिरना
  • एक तरह का - होना
घूमना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - मन बहलाने या अन्य किसी कारण से पर्यटक-स्थलों आदि पर घूमने-फिरने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - पापा हमें सैर-सपाटे के लिए उदयपुर ले गए। / हम सैर करने गए थे।
  • समानार्थी शब्द - सैर-सपाटा , सैर , सैरसपाटा
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - काम
  • प्रकार - कृषि पर्यटन , क्रूज , साहसिक पर्यटन
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay