हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
सावित्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक तरह का प्राचीन अस्त्र
  • वाक्य में प्रयोग - शत्रु पर उन्होंने सावित्र से वार किया।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - अस्त्र , पौराणिक वस्तु
सावित्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - सूर्य के पुत्र
  • वाक्य में प्रयोग - वे सावित्र की उपासना करते थे।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - पुत्र , देवता
सावित्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक प्रकार के वैदिक देवता
  • वाक्य में प्रयोग - वेदों में वसुओं की संख्या आठ बताई गई है।
  • समानार्थी शब्द - वसु , आदित्य
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - देवता
  • प्रकार - प्रत्यूष , प्रभास , ध्रुव , विष्णु , धर , सोमदेव
सावित्र
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - सविता अर्थात् सूर्य-संबंधी
  • वाक्य में प्रयोग - सौर्य ऊर्जा का कई तरह से उपयोग किया जाता है। / मंदिर में पंचकुंडीय सावित्र होम चल रहा है।
  • समानार्थी शब्द - सौर्य
सावित्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह संस्कार जिसके अंतर्गत बालक को यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है
  • वाक्य में प्रयोग - मेरा उपनयन संस्कार नौ वर्ष की अवस्था में हुआ था।
  • समानार्थी शब्द - उपनयन संस्कार , जनेऊ , यज्ञोपवीत संस्कार , उपनयन
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - संस्कार
सावित्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह पवित्र सूत्र जो उपनयन संस्कार के बाद ब्राह्मण या क्षत्रिय बालक धारण करते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - पंडितजी मोटा जनेऊ धारण किए हुए थे।
  • समानार्थी शब्द - जनेऊ , यज्ञोपवीत , उपवीत , ब्रह्मसूत्र , यज्ञसूत्र
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - मानव कृति
सावित्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुंती का सबसे बड़ा पुत्र जो बहुत दानी था और जिसके जन्म लेते ही कुंती ने उसे त्याग दिया था
  • वाक्य में प्रयोग - कर्ण की दानवीरता की कहानी आज भी लोग बड़े चाव से सुनते एवं पढ़ते हैं।
  • समानार्थी शब्द - कर्ण , राधेय , सूतज , सूततनय , सूतपुत्र
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - पौराणिक पुरुष
सावित्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक पेड़ जिसके गोल, खट्टे फल खाने और दवा के काम में आते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - आँधी में इस आँवले की एक डाल टूट गई है।
  • समानार्थी शब्द - आँवला , आमला
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - पेड़
  • प्रकार - आमलकी
सावित्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - हिंदुओं के चार वर्णों में से पहले वर्ण का मनुष्य
  • वाक्य में प्रयोग - पंडित श्याम नारायण एक श्रेष्ठ ब्राह्मण हैं।
  • समानार्थी शब्द - बाम्हन , ब्राह्मण , विप्र
  • विलोम शब्द - शूद्र , ब्राह्मणी , ब्रह्मणी
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - व्यक्ति
  • प्रकार - उत्कल , सारस्वत , पंडा , कान्यकुब्ज , पुरोहित , महापात्र , गौड़
सावित्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - हिन्दू धर्मग्रंथों में वर्णित एक देवता
  • वाक्य में प्रयोग - वेदों में भी सूर्यदेव की पूजा का विधान है।
  • समानार्थी शब्द - सूर्यदेव , सूर्य , सूर्य देव , सूर्य देवता , भानु
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - आदित्य , देवता
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay