-
परिभाषा - बिना लांछित हुए या निर्दोष रूप से
- वाक्य में प्रयोग -
वह मुकदमे से साफ बरी हो गया ।
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - बिना किसी कष्ट या हानि के
- वाक्य में प्रयोग -
वह दुर्घटना से साफ बच निकला ।
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - जो मैला न हो या धुला हो
- वाक्य में प्रयोग -
साफ कपड़े पहन कर स्कूल आना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
धुला ,
झक ,
स्वच्छ
- विलोम शब्द -
मलिन
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - ऐसे कि किसी को कुछ पता न चले या कोई कुछ भी बाधक न हो
- वाक्य में प्रयोग -
नौकरानी घर के सामान साफ़ उड़ा ले जाती है ।
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - जो घटा, कोहरे आदि से आच्छादित न हो
- वाक्य में प्रयोग -
सुबह की अपेक्षा दोपहर को मौसम साफ़ था ।
- समानार्थी शब्द -
स्वच्छ ,
खुला
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - जिसके सम्पादन में अनुचित या नियम-विरुद्ध बात न हो
- वाक्य में प्रयोग -
साफ लेन-देन हो तो अच्छा रहता है ।
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - जो साफ दिखाई दे
- वाक्य में प्रयोग -
गुरुजी ने श्यामपट्ट पर पाचन तंत्र का स्पष्ट रेखाचित्र बनाकर समझाया ।
- समानार्थी शब्द -
स्पष्ट ,
विचक्षण ,
अयां
- विलोम शब्द -
अस्पष्ट
-
परिभाषा - जो अच्छी तरह सुनाई पड़े
- वाक्य में प्रयोग -
फोन से साफ़ आवाज नहीं आ रही है ।
- समानार्थी शब्द -
स्पष्ट
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - जो साफ समझ में आए
- वाक्य में प्रयोग -
इस कविता का भाव स्पष्ट नहीं है ।
- समानार्थी शब्द -
स्पष्ट ,
प्रकट ,
प्रगट
- विलोम शब्द -
अस्पष्ट
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - जिसके ऊपर कुछ लिखा या छपा न हो
- वाक्य में प्रयोग -
उसने मुझसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए ।
- समानार्थी शब्द -
सादा ,
कोरा
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - घसीटकर न लिखा हुआ या सुंदर ढंग से लिखा हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
सिर्फ़ सुघड़ अक्षरों में लिखी कापियाँ पढ़िए ।
- समानार्थी शब्द -
सुघड़ ,
सुंदर ,
सुडौल
- शब्द-विन्यास विविधता -
साफ़
-
परिभाषा - जिसमें कोई दोष न हो
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे आज तक कोई भी पूर्णतः निर्दोष व्यक्ति नहीं मिला ।
- समानार्थी शब्द -
निर्दोष ,
दोषहीन ,
दोषरहित ,
पापशून्य ,
अमल
-
परिभाषा - बिना कुछ छिपाए या स्पष्ट रूप से
- वाक्य में प्रयोग -
मैं जो कुछ भी कहूँगा, साफ़-साफ़ कहूँगा ।
- समानार्थी शब्द -
साफ़-साफ़ ,
स्पष्ट
- विलोम शब्द -
अस्पष्टतः
-
परिभाषा - पूरी तरह से या थोड़ी मात्रा में भी
- वाक्य में प्रयोग -
लड़के को एक बार आँख भर देखने की उसकी इच्छा थी। / यह बात सरासर झूठ है। / वह सड़क के एकदम बीचोबीच में खड़ा था।
- समानार्थी शब्द -
एकदम ,
सरासर ,
भर ,
बिल्कुल ,
संपूर्णतः
-
परिभाषा - जिसका नाश हो गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
भूकंप में उसका सबकुछ गारत हो गया। / भूकंप में उसका सबकुछ नष्ट हो गया ।
- समानार्थी शब्द -
नष्ट ,
गारत ,
विध्वस्त