हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - निशाना लगाने के लिए तीर कमान पर ठीक तरह से लगाने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - गुरु की आज्ञा पाकर अर्जुन संधान में लग गया।
  • समानार्थी शब्द - निशाना बैठाना , समायोग
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह रासायनिक क्रिया जिसमें कार्बनिक पदार्थों का अपघटन सूक्ष्म जीव या एंजाइमों के द्वारा होता है
  • वाक्य में प्रयोग - किण्वन द्वारा ही दूध से दही बनता है।
  • समानार्थी शब्द - किण्वन
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - क्रिया
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - आधुनिक सौराष्ट्र राज्य जो गुजरात के पश्चिम में है
  • वाक्य में प्रयोग - काठियावाड़ का घोड़ा बहुत अच्छा होता है।
  • समानार्थी शब्द - काठियावाड़
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - क्षेत्र
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई चीज़ पाने या देखने के लिए पता लगाने की क्रिया कि वह कहाँ है और कैसी है
  • वाक्य में प्रयोग - शिकार की तलाश में बाघ गाँव के अंदर घुस आया।
  • समानार्थी शब्द - खोज , तलाश
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - अनुसंधान
  • प्रकार - पुनर्खोज , औद्योगिक-अन्वेषण , ताक
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - मसालों के साथ तेल में या यों ही कुछ दिन रखकर खट्टा किया हुआ फल या तरकारी आदि
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे आम और नींबू के अचार पसंद हैं।
  • समानार्थी शब्द - अचार , अथान , अथाना
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - खाद्य वस्तु
  • प्रकार - नीबू का अचार , नोनचा , आम का अचार , मिर्च का अचार
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - चुआने या चुलाने की क्रिया या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - महुए का चुआव ठीक से नहीं हुआ है।
  • समानार्थी शब्द - चुआव , चुलाव , चुआना , चुलाना
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - क्रिया
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - जोड़ने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - इस चेन की जोड़ाई में कितना समय लगेगा ?
  • समानार्थी शब्द - जोड़ाई , जुड़ाई , जोड़ना
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
  • प्रकार - जोड़ाई , आईनाबंदी
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - व्यक्तियों या वस्तुओं का प्रायः बना रहने वाला साथ
  • वाक्य में प्रयोग - चुनाव के समय कई दल आपस में गठबंधन कर लेते हैं।
  • समानार्थी शब्द - गँठजोड़
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - मृत शरीर को जीवित करने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - उन्हें मृत को जीवित करने की विद्या आती थी।
  • समानार्थी शब्द - जीवित करना , जिलाना , जिआना
  • लिंग - पुल्लिंग
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - धातु की वस्तु में जोड़ या टाँका लगाने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - कारीगर टूटी हुई नली की झलाई कर रहा है।
  • समानार्थी शब्द - झलाई , झाल , वेल्डिंग
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी प्रदेश या स्थान के चारों ओर के विस्तार का अंतिम स्थान या रेखा
  • वाक्य में प्रयोग - भारतीय सीमा पर जवान डटे हुए हैं।
  • समानार्थी शब्द - सीमा , हद , सरहद
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - स्थान
  • प्रकार - बाघा सीमा , तटरेखा , टर्मिनस , सीमारेखा , अंतर्राष्ट्रीय सीमा , मेड़ , पाला
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - मिलने की क्रिया या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - नाटक की समाप्ति पर नायक और नायिका का मिलन हुआ।
  • समानार्थी शब्द - मिलन , मेल , मिलाप , मिलान , मिलनी
  • विलोम शब्द - जुदाई
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - क्रिया
  • प्रकार - पाक-शैली , संसक्ति , सामंजस्य , अभिसार , रंगामेजी
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - पिसी हुई राई, चावल आदि को घोलकर बनाया हुआ एक प्रकार का रस
  • वाक्य में प्रयोग - काँजी खट्टी होती है।
  • समानार्थी शब्द - अम्लसार , कुंजल , कुञ्जल
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - पेय पदार्थ
  • प्रकार - तुषांबु , सुक्त
संधान
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुछ विशिष्ट प्रकार के फलों, रसों, अन्नों आदि को सड़ाकर उनका भभके से खींचकर निकाला जाने वाला नशीला रस
  • वाक्य में प्रयोग - वह प्रतिदिन शाम को शराब पीकर घर लौटता है।
  • समानार्थी शब्द - शराब , मदिरा , मद्य , दारू , सुरा
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - पेय पदार्थ , मादक पदार्थ
  • प्रकार - गौड़ी , माधवी , वारुणी , रम , बीयर , वोद्का , ब्रांडी
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay