-
परिभाषा - लंबाई नापने की एक माप
- वाक्य में प्रयोग -
कुरता बनाने के लिए ढाई मीटर कपड़ा लगेगा।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
नाप
-
परिभाषा - वह यंत्र जिससे घरों में आनेवाला पानी नापा जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
टंकी का मीटर खराब हो गया है।
- समानार्थी शब्द -
पानी मीटर
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
यंत्र
-
परिभाषा - घरों या कारख़ानों आदि में खर्च होनेवाली बिजली नापने का यंत्र
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे घर में दो मीटर लगे हैं।
- समानार्थी शब्द -
बिजली मीटर
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
यंत्र
-
परिभाषा - वह यंत्र जिससे किसी चलने वाली वस्तु आदि की गति नापी जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
इस वाहन का गति मापक काम नहीं कर रहा है।
- समानार्थी शब्द -
गति मापक ,
गति मापी ,
स्पीडोमीटर
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
मापक