हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - गद्य या पद्य लिखने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - उनकी साहित्य सृजन में विशेष रुचि थी।
  • समानार्थी शब्द - साहित्य सृजन , साहित्य रचना
  • लिंग - अज्ञात
  • शब्द-विन्यास विविधता - बन्ध
  • एक तरह का - रचना
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - चित्रकाव्य में छंद की ऐसी रचना जिसकी कुछ पंक्तियों के अक्षरों को विशिष्ट नियमों के अनुसार बैठाने से किसी विशेष प्रकार की आकृति या चित्र बन जाय
  • वाक्य में प्रयोग - इस बंध से अश्व का चित्र बनने के कारण इसे अश्व बंध कहते हैं।
  • लिंग - अज्ञात
  • शब्द-विन्यास विविधता - बन्ध
  • एक तरह का - साहित्यिक कृति
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - नदी के किनारे पर बाँधा हुआ बाँध
  • वाक्य में प्रयोग - किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए धुस्स बना रहा है।
  • समानार्थी शब्द - धुस्स
  • लिंग - अज्ञात
  • शब्द-विन्यास विविधता - बन्ध
  • एक तरह का - बाँध
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - रस्सी, कपड़े आदि में विशेष प्रकार से फेरा देकर बनाया हुआ बंधन
  • वाक्य में प्रयोग - वह कपड़े की गाँठ खोल न सका।
  • समानार्थी शब्द - गाँठ , गिरह , ग्रंथि
  • लिंग - अज्ञात
  • शब्द-विन्यास विविधता - बन्ध
  • एक तरह का - मानव कृति
  • प्रकार - गाँठ , पक्की गाँठ , मुर्री , ब्रह्मग्रंथि , सरल गाँठ , मालिया
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी स्थान आदि में बंद रखने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - एक घर में कैद दो लड़कियाँ वहाँ से भाग निकली।
  • लिंग - अज्ञात
  • शब्द-विन्यास विविधता - बन्ध
  • एक तरह का - क्रिया
  • प्रकार - आजीवन कारावास
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह वस्तु जिससे कुछ बाँधा जाए
  • वाक्य में प्रयोग - यशोदा ने कृष्ण को बंधन द्वारा ओखल से बाँध दिया था।
  • समानार्थी शब्द - अनुबंध
  • लिंग - अज्ञात
  • शब्द-विन्यास विविधता - बन्ध
  • एक तरह का - मानव कृति
  • प्रकार - चुटकी , अश्वबंधन , किलावा , दुनियादारी
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - बाँधने की क्रिया या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - चोर ने लाख कोशिश की लेकिन बंधन खोल न सका।
  • समानार्थी शब्द - बंदिश
  • लिंग - अज्ञात
  • शब्द-विन्यास विविधता - बन्ध
  • एक तरह का - क्रिया
  • प्रकार - आबंधन , स्नेहसूत्र
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कविता का पद जो प्रायः चार, पाँच या छह चरणों का होता है
  • वाक्य में प्रयोग - कविता के हर बंद की अंतिम पंक्ति समान होती है।
  • लिंग - अज्ञात
  • शब्द-विन्यास विविधता - बन्ध
  • एक तरह का - वस्तु-भाग
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - डोरी की तरह बटा हुआ वह कपड़ा जो पहनने के कपड़ों में उनके पल्ले बाँधने के लिए लगाया जाता है
  • वाक्य में प्रयोग - माँ बच्ची के झबले की तनी बाँध रही है।
  • समानार्थी शब्द - तनी
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - बन्ध
  • एक तरह का - डोरी , परिधान भाग
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह चीज़ जिससे कुछ बाँधा जाए
  • वाक्य में प्रयोग - उपहार को बहुत सुंदर बंद से बाँधा गया है।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - मानव कृति
  • प्रकार - फीता
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कामशास्त्र में वर्णित संभोग या मैथुन करने के विभिन्न आसनों में से प्रत्येक
  • वाक्य में प्रयोग - वैवाहिक जीवन का पूर्ण सुख पाने के लिए विवाह से पूर्व रतिबंधों का ज्ञान होना चाहिए।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - ढंग
  • प्रकार - स्पर्श , सिंहासन , रतिसुंदर , नागपद , हिल्लोल
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - जूता बांधने का बंद
  • वाक्य में प्रयोग - फीता खुलकर पैर में उलझ गया।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - बंद
बंध
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - आसक्त होने की क्रिया, अवस्था या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - उसे जानवरों से बहुत लगाव है।
  • समानार्थी शब्द - लगाव , चाहत , आसक्ति
  • विलोम शब्द - विराग , अनासक्ति , विरक्ति
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - सम्मोहन
  • प्रकार - प्रेमासक्ति
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay