हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - रस्सी, कपड़े आदि में विशेष प्रकार से फेरा देकर बनाया हुआ बंधन
  • वाक्य में प्रयोग - वह कपड़े की गाँठ खोल न सका।
  • समानार्थी शब्द - गिरह , ग्रंथि
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - मानव कृति
  • प्रकार - गाँठ , पक्की गाँठ , मुर्री , ब्रह्मग्रंथि , सरल गाँठ , मालिया
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर में शरीरद्रव्यों का एक जगह एकत्र होकर कड़ा हो जाने से होने वाली सूजन
  • वाक्य में प्रयोग - उसके हाथ में जगह-जगह पर गाँठें हैं।
  • समानार्थी शब्द - गुलथी
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - गांठ
  • एक तरह का - शारीरिक भाग , सूजन
  • प्रकार - कुढ़ा , कंठशालूक , अजगल्लिका , गुमड़ा
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कपड़े के पल्ले में रुपया आदि लपेट कर लगाया हुआ बंधन
  • वाक्य में प्रयोग - दादी के संदूक की चाबी हमेशा उनकी गाँठ में रहती थी।
  • समानार्थी शब्द - गिरह , अंठी , अँठली
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - गांठ
  • एक तरह का - मानव कृति
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी पौधे के तने का वह भाग जहाँ से पत्ती, शाखा या हवाई जड़ें निकलती हैं
  • वाक्य में प्रयोग - बाँस, गन्ने आदि में कई गाँठें होती हैं।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - गांठ
  • एक तरह का - वनस्पति भाग
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुछ विशेष प्रकार की वनस्पतियों में वह उपयोगी गोल और कड़ा अंश जो जमीन के अंदर होता है
  • वाक्य में प्रयोग - उसने सब्ज़ी में डालने के लिए हल्दी की एक बड़ी गाँठ पीसी।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - गांठ
  • एक तरह का - वनस्पति भाग
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी कारण वश मन में उत्पन्न दुर्भावना
  • वाक्य में प्रयोग - उन दोनों में मित्रता तो हुई लेकिन गाँठ रह ही गई।
  • समानार्थी शब्द - घुंडी
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - गांठ
  • एक तरह का - दुर्भावना
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - पौधे के किसी भाग का उभार
  • वाक्य में प्रयोग - इस पौधे में बहुत गाँठें हैँ।
  • समानार्थी शब्द - गिरह
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - गांठ
  • एक तरह का - उभार
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी बात को याद रखने के लिए कपड़े, बाल आदि के छोर में लगायी हुई गिरह या गाँठ
  • वाक्य में प्रयोग - माँ ने पिताजी का संदेश याद रखने के लिए अपने पल्लू में गाँठ बाँध ली।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - गाँठ
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक रोग जिसमें शरीर में गाँठ पड़ जाती है
  • वाक्य में प्रयोग - बहुत दवा कराने के बाद भी उसका अर्बुद ठीक नहीं हुआ।
  • समानार्थी शब्द - अर्बुद , ट्यूमर
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - गांठ
  • एक तरह का - रोग
  • प्रकार - कैंसर , अध्यर्बुद
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - लपेटे हुए या इकट्ठा किए हुए कपड़े, काग़ज़ आदि का एक में बाँधा हुआ समूह
  • वाक्य में प्रयोग - वह बाजार से माचिस के चार बंडल लाया। / ट्रक पर चार बंडल लकड़ी लदी हुई है।
  • समानार्थी शब्द - बंडल , पुलिंदा
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - गांठ
  • एक तरह का - समूह , मानव कृति
  • प्रकार - कट्टा
गाँठ
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर के अंगों की गाँठ या जोड़ जहाँ से वे झुकते या मुड़ते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - मेरी उँगलियों के जोड़ों में दर्द है।
  • समानार्थी शब्द - जोड़
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - गांठ
  • एक तरह का - शारीरिक भाग
  • प्रकार - गिलटी , बाहुमूल , कुहनी , घुटना , टखना
  • अंगीवाची - संधितंत्र
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay